होम / ऐसा भी होता है / जिसे समझा ट्रेन पलटने की साजिश, वो प्रमोशन की चाहत वाले कर्मचारियों की करतूत निकली

जिसे समझा ट्रेन पलटने की साजिश, वो प्रमोशन की चाहत वाले कर्मचारियों की करतूत निकली

गुजरात पुलिस ने ट्रेन पलटने की साजिश के मामले में बड़ा खुलासा किया है. पुलिस का कहना है कि प्रमोशन और सम्मान की चाहत में रेल कर्मचारियों ने खुद ऐसा किया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

पिछले कुछ समय में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां ट्रेन पलटने की साजिश की बात कही गई है. हाल ही में गुजरात में भी ऐसा मामले सामने आया था, लेकिन अब इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि यह साजिश नहीं बल्कि प्रमोशन और पुरस्कार की चाहत में रेलवे कर्मचारियों की कारगुजारी थी. ऐसे में अब यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या बाकी जगहों पर भी ऐसा ही कुछ किया गया? 

शनिवार का है मामला
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सूरत के पुलिस अधीक्षक (SP) होतेश जॉयसर ने बताया कि इस मामले में तीन रेल कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है. सुभाष पोद्दार (39), मनीष मिस्त्री (28) और शुभम जायसवाल (26) रेलवे के रखरखाव विभाग में ट्रैकमैन के पद पर तैनात हैं. तीनों ने कोसांबा और किम स्टेशन के बीच शनिवार सुबह 5.30 बजे पटरी की जांच के दौरान साजिश का दावा किया था. उन्होंने उच्च अधिकारियों को भेजी सूचना में कहा था कि शरारती तत्वों ने ट्रेन को पटरी से उतारने के लिए एक तरफ की पटरी से इलास्टिक क्लिप और दो फिशप्लेट हटा दी है. आरोपियों ने इसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया था.

ऐसे सामने आया सच
रेलवे से मिली शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू की. जांच में पुलिस ने पाया कि जब क्षतिग्रस्त पटरी का वीडियो बनाया गया, उससे कुछ पल पहले ही वहां से एक ट्रेन गुजरी थी. पटरी के क्षतिग्रस्त होने और ट्रेन के गुजरने के समय के बीच अंतर इतना कम था कि पुलिस को पूरी कहानी पर शक हो गया. इसके बाद पुलिस ने  तीनों रेल कर्मचारियों के मोबाइल फोन की जांच की, जिसमें पता चला कि देर रात 2.56 बजे से तड़के 4.57 तक उन्होंने पटरी से छेड़छाड़ वाले कई वीडियो बनाए थे. 

पहले ही बना लिए थे वीडियो 
मनीष मिस्त्री ने अपने मोबाइल से खींचीं गईं तस्वीरें भी डिलीट की थीं. जांच में यह सामने आया कि वीडियो वरिष्ठ रेल अधिकारियों को सुबह 5:30 पर भेजे गए, लेकिन उन्हें रिकॉर्ड काफी पहले किया गया था. इसके बाद पुलिस तीनों कर्मचारियों को थाने ले आई और कड़ाई से पूछताछ की. आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, रेल कर्मचारियों को लगा था कि ऐसा करके उन्हें प्रमोशन और सम्मान मिल सकता है. साथ ही उनकी चौकसी के मद्देनजर उन्हें आगे भी नाइट ड्यूटी दी जाएगी, जिससे दिन में वे परिवार के साथ समय बिता सकेंगे. सबसे पहले इस कारगुजारी का ख्याल पोद्दार के मन में आया और तीनों ने मिलकर इसे अंजाम दिया.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

10 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

36 minutes ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

17 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

15 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago