होम / ऐसा भी होता है / लड़की ने जन्मे जुड़वां बच्चे, लेकिन दोनों के पिता निकले अलग-अलग; दिलचस्प है कहानी

लड़की ने जन्मे जुड़वां बच्चे, लेकिन दोनों के पिता निकले अलग-अलग; दिलचस्प है कहानी

DNA टेस्ट से पता चला कि दोनों बच्चों में से केवल एक का ही डीएनए उसके पिता से मिलता है, हालांकि, दोनों बच्चे दिखने में बिल्कुल एक जैसे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

यूरोपीय देश पुर्तगाल से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सभी को चौंका दिया है. यहां एक 19 साल की लड़की ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया. जब बच्चों का डीएनए टेस्ट किया गया, तो उसका रिजल्ट देखकर सबके होश उड़ गए. टेस्ट से पता चला कि दोनों बच्चों के पिता अलग-अलग हैं. मेडिकल साइंस की इस दुर्लभ घटना ने लड़की के परिवार को भी हिलाकर रख दिया है. वह शुरू से यही मानकर चल रहे थे कि दोनों बच्चों का पिता एक ही व्यक्ति है, मगर बच्चों के 8 महीने का होने के बाद जब DNA टेस्ट किया गया, तो चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई.

दो पुरुषों से बनाए थे संबंध
DNA टेस्ट से पता चला कि दोनों बच्चों में से केवल एक का ही डीएनए उसके पिता से मिलता है, हालांकि, दोनों बच्चे दिखने में बिल्कुल एक जैसे हैं.  पुर्तगाली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मामला गोइया राज्य के छोटे शहर माइनिरोस का है. बच्चों की मां ने बताया कि प्रेग्नेंट होने से पहले उसने कुछ घंटों के अंतराल में दो पुरुषों के साथ संबंध बनाए थे. जब एक बच्चे का DNA अपने पिता से नहीं मिला, तो उस दूसरे व्यक्ति को बुलाया गया और उसका डीएनए सटीक मैच हो गया. दोनों बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र पर पिता के रूप में एक ही व्यक्ति का नाम दर्ज है, लेकिन डीएनए टेस्ट के आधार पर उसमें बदलाव किया जाएगा.

डॉक्टर ने समझाई वजह
असामान्य गर्भावस्था के तरीके का अध्ययन करने वाले डॉ टुलियो जॉर्ज फ्रेंको ने इस दुर्लभ घटना को समझाने का प्रयास किया है. उन्होंने बताया कि ऐसी घटना को मेडिकल साइंस की भाषा में हेटेरोपेरेंटल सुपरफेकंडेशन कहा जाता है. यह पूरी दुनिया मे हेटेरोपेरेंटल सुपरफेकंडेशन का केवल 20वां ज्ञात मामला है. डॉक्टर के अनुसार, ऐसी गर्भावस्था तब होती है जब एक ही मां के दो अंडे अलग-अलग पुरुषों से निषेचित होते हैं. बच्चे मां की जेनेटिक मेटेरियल को साझा करते हैं, लेकिन वे अलग-अलग प्लेसेंटा में बढ़ते हैं.

सामने नहीं आते मामले
डॉ टुलियो ने कहा कि लड़की गर्भावस्था बिना किसी परेशानी के बहुत सामान्य तरीके से हुई. दोनों बच्चे स्वस्थ पैदा हुए थे और उन्हें अब तक कोई हेल्थ इशू नहीं है. यह बेहद दुर्लभ है, ऐसा लाखों में एक बार होता है. सच कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं अपने जीवन में ऐसा कुछ देखूंगा. उन्होंने ने यह भी बताया कि कई बार तो महिलाएं ऐसी परिस्थितियों में परिवार या समाज के तानों से बचने के लिए टेस्ट ही नहीं करवाती हैं. ऐसे में हेटेरोपेरेंटल सुपरफेकंडेशन के मामले सामने नहीं आ पाते. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

34 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago