होम / ऐसा भी होता है / देश की एक ऐसी जेल जहां कैदियों को मिलता है 5 स्टार जैसा खाना, FSSAI ने भी की तारीफ

देश की एक ऐसी जेल जहां कैदियों को मिलता है 5 स्टार जैसा खाना, FSSAI ने भी की तारीफ

हालांकि भारत में एक जेल ऐसी भी है, जिसका खाना खाने के लिए आपका भी जी ललचाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः आमतौर पर कहा जाता है कि जेल की रोटी खाने से अच्छा है इज्जत की जिंदगी जीना, क्योंकि सबको मालूम है कि जेलों में सजायाफ्ता कैदियों को कैसा खाना मिलता है. हालांकि भारत में एक जेल ऐसी भी है, जिसका खाना खाने के लिए आपका भी जी ललचाएगा. इस जेल में मिलने वाले खाने को 5 स्टार रेटिंग मिली है, इसका मतलब यह है कि यहां पर सजा पा रहे कैदियों को किसी 5 सितारा होटल की टक्कर का भोजन तीन वक्त मिलता है. 

यूपी के फर्रुखाबाद में है ये जेल

यह जेल यूपी के फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ में स्तिथ एक सेंट्रल जेल है. भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण (Food Safety and Standards Authority of India : FSSAI) ने वहां कैदियों को परोसे जाने वाले खाने की क्वालिटी के लिए फाइव स्टार रेटिंग दी है. एफएसएसएआई की ओर से पैनल में शामिल थर्ड पार्टी के ऑडिट ने जेल को फाइव स्टार 'इट राइट सर्टिफिकेट' दिया. यह वहां की जेल के खाने की क्वालिटी और सफाई का सबूत है और सरल शब्दों में समझें तो जेल में कैदियों के लिए क्वालिटी वाली खाने-पीने का सामान तैयार कराया जा रहा है.

1144 कैदी इस वक्त इस जेल में

इस जेल में फिलहाल 1144 कैदी रह रहे हैं. FSSAI ने अपने सर्टिफिकेट में लिखा है, “सेंट्रल जेल फतेहगढ़, फर्रुखाबाद को भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण द्वारा स्थापित दिशानिर्देशों के अनुसार ईट राइट कैंपस के रूप में प्रमाणित किया गया है." स्टेटमेंट के बाद 5-स्टार रेटिंग और सर्टिफिकेट पर “excellent” लिखा हुआ है.  

अगस्त में मिला सर्टिफिकेट

फतेहगढ़ सेंट्रल जेल के जेलर, अखिलेश कुमार ने प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया को बताया, "मार्च में हमें एफएसएसएआई लाइसेंस मिला, फिर मई में थर्ड पार्टी ऑडिट हुआ और अगस्त में हमें सर्टिफिकेट मिला. जिन मापदंडों के आधार पर हमें सर्टिफिकेट मिला है, उन्हें बनाए रखा जाएगा." 

रोज बदलता है मेन्यू

कुमार ने कहा, "हर दिन कैदियों को अलग-अलग तरह का खाना परोसा जाता है. दालों में अरहर, मसूर, चना और उड़द बारी-बारी से कैदियों को परोसा जाता है.नाश्ते में दो दिन चना परोसा जाता है, दो दिन पाव-रोटी दी जाती है और तीन दिन दलिया प्लान में रखा गया है. वहीं भोजन में जहां तक ​​रविवार का सवाल है, पहले, तीसरे और आखिरी दिन शाम को पूरी, सब्जी और हलवा दिया जाता है. दूसरे रविवार को कढ़ी-चावल को मेन्यू में शामिल किया गया है." 

एप्रन पहनकर बनाते हैं खाना, मशीनों से काम हुआ आसान

जेलर ने कहा, "खाना पकाने के पारंपरिक तरीकों की जगह रोटी मशीन, आटा गूंथने की मशीन और सब्जी काटने की मशीन के आने से काम आसान हो गया है. खाना बनाने में लगे कैदी एप्रन पहनकर खाना बनाते हैं, जैसा कि विभिन्न रेस्तरां में देखा जाता है. यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाता है कि जो खाना पकाते हैं, उनके नाखून और बाल कटे हों."

6 घंटे का काम तीन घंटे में होता है पूरा

जेल प्रशासन ने बताया कि रसोई घर को आधुनिक करने से काफी समय बच गया है. अब जहां रोटी बनाने के लिए दो बड़ी रोटी मेकर मशीनें लगा दी गई है. इसके साथ ही आटा गूंथने की मशीन भी लगा दी गई है. जहां पहले खाना बनाने में छह घंटे लगते थे, अब सिर्फ 3 घंटे में बन जाता है, वही पहले शाम का खाना बनाने के लिए दोपहर से खाना बनाने का काम शुरू करना पड़ता था.

VIDEO: आखिर क्या वजह हैं 4 स्टार होटल में तेजी से हो रहा है विस्तार

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

41 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago