होम / ऐसा भी होता है / MP की गजब दास्तानः बिजली का 34 हजार करोड़ का बिल देख बहू का बीपी बढ़ा, सुसर अस्पताल पहुंचे

MP की गजब दास्तानः बिजली का 34 हजार करोड़ का बिल देख बहू का बीपी बढ़ा, सुसर अस्पताल पहुंचे

इस अजब राज्य की गजब दास्तान को सुनेंगे तो फिर आप या सर चकरा के गिर पड़ेंगे अथवा अस्पताल पहुंच जाएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः हिंदुस्तान का दिल कहे जाने वाले मध्यप्रदेश भी अजब है. अब इस अजब राज्य की गजब दास्तान को सुनेंगे तो फिर आप या सर चकरा के गिर पड़ेंगे अथवा अस्पताल पहुंच जाएंगे. मामला कुछ यूं है कि ग्वालियर के रहने वाले एक परिवार को 34 हजार करोड़ रुपये से अधिक का बिजली बिल आया. बिल को देखकर के परिवार के होश फाख्ता हो गए. जहां सुसर बीमार होकर के अस्पताल में एडमिट हो गए, वहीं बहू का बीपी बढ़ गया. अब किसी परिवार का बिजली का बिल हजार रुपये का आता हो और एकदम से उसको 34 हजार करोड़ रुपये का बिल थमा दिया जाए तो फिर ये तो किसी के साथ भी हो सकता है. 

इतना आया बिल और कहां हुई चूक

ग्वालियर की शिव विहार कॉलोनी जो कि शहर का पॉश और वीआईपी एरिया है वहां पर पेशे से वकील संजीव कनकने का घर है. संजीव इस घर में पिछले दो सालों से रह रहे हैं. उनको सरकारी बिजली कंपनी ने अस्थाई कनेक्शन दे रखा है. दो साल से वो रह तो घर में रहे हैं, लेकिन बिल का भुगतान कमर्शियल रेट्स पर कर रहे हैं. 20 जुलाई को जो बिल उनकी पत्नी प्रियंका गुप्ता के पास आया उसे देखकर उनका पत्नी का दिमाग चकरा गया. बिजली कंपनी ने 34 अरब 19 करोड़ 53 लाख 25 हजार रुपये का बिल थमा दिया. बिल देखकर जब उनको चक्कर आए तो फिर उनके ससुर ने बिल को देखा और वो बीमार इतना पड़ गए कि उन्हें अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा. 

दो साल से अस्थाई कनेक्शन को नहीं किया है स्थाई

दो साल से संजीव अपने नए मकान में रह रहे हैं. मकान के बनते वक्त उन्होंने एक अस्थाई कनेक्शन लिया था, जिसके लिए कमर्शियल रेट्स पर बिजली का बिल आता था. मकान बनकर तैयार हो गया और वो रह भी रहे हैं, लेकिन विभाग की लापरवाही इतनी है कि वो इस अस्थाई कनेक्शन को स्थाई नहीं कर पाएं हैं. 

बिजली विभाग ने कहा-मानवीय भूल

बिजली कंपनी ने कहा कि ये एक मानवीय भूल है और उपभोक्ता का बिल सही कर दिया गया है. अब यह महज 1300 रुपये का रह गया है. हालांकि इस बिल को सही कराने में संजीव को बिजली कंपनी के ऑफिस के कई चक्कर लगाने पड़े और कंपनी के जीएम से मिलना पड़ा, जिसके बाद उनका बिल सही हो पाया. कंपनी के जीएम ने कहा कि सबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है. 

वैसे यह हाल केवल अकेले एमपी के किसी एक शहर  का नहीं है. पूरे देश में आए दिन इस तरह की खबरें आती रहती हैं. कहीं लोग पॉवर कट की समस्या से दो-चार हो रहे हैं तो कहीं बढ़े हुए बिजली बिल उन्हें मुसीबत में डाल रहे हैं. ऐसे में देखने वाली बात यह है कि सरकारी बिजली कंपनियों की ये मनमानी कब तक रहेगी. 

VIDEO: भारत के टॉप 5 सबसे ज्यादा इनकम टैक्स देने वाले स्टार्स

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

41 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago