होम / ऐसा भी होता है / इस आदमी के सर ऐसा चढ़ा Trading का भूत, उतारने के लिए लेना पड़ा थेरेपी का सहारा!

इस आदमी के सर ऐसा चढ़ा Trading का भूत, उतारने के लिए लेना पड़ा थेरेपी का सहारा!

व्यक्ति ने शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के दौरान 30 लाख रुपये गंवा दिए थे जिसके बाद उसके परिवार ने उसे एक थेरेपिस्ट को दिखाने की सलाह दी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

लोगों को अलग अलग तरह की आदतें लग जाती हैं जिनसे वह छुटकारा पाना चाहते हैं और अक्सर ऐसा करने के लिए वह थेरेपिस्ट का सहारा लेते हैं. लेकिन हाल ही में बैंगलोर से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया जहां एक व्यक्ति स्टॉक मार्केट में ट्रेड करने के अपने नशे को कम करने के लिए NIMHANS यानी नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज के नशा-मुक्ति क्लिनिक में जा पहुंचा.

अपने जैसा इकलौता मामला
व्यक्ति ने शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के दौरान 30 लाख रुपये गंवा दिए थे जिसके बाद उसके परिवार ने उसे एक थेरेपिस्ट को दिखाने की सलाह दी और उनकी सलाह मानते हुए वह शख्स SHUT (सर्विस फॉर हेल्थी यूज ऑफ टेक्नोलॉजी) क्लिनिक में जा पहुंचा. क्लिनिकल साइकोलॉजी के प्रोफेसर और SHUT क्लिनिक के को-ऑर्डिनेटर डॉक्टर मनोज कुमार शर्मा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि जुए और गेमिंग के नशे जैसे मामलों के बजाय इस मामले में हमें मरीज की दिक्कतों को बहुत ध्यान से समझना पड़ा क्योंकि साइकोलॉजिस्ट्स के लिए भी अपने जैसा यह पहला मामला है. 

क्यों लेनी पड़ी थेरेपी?
यह शख्स पहले भी बहुत भारी भरकम नुकसान उठा चुका था और उसने शेयर मार्केट में ट्रेडिंग जारी रखने के लिए अपनी सारी सेविंग्स खर्च कर दी थीं, साथ ही लोगों से उधार लेना भी शुरू कर दिया था. इससे उसकी पारिवारिक जिंदगी पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ा और उसे थेरेपी लेने के लिए मजबूर होना ही पड़ा. अपने इलाज के तौर पर उसने अभी तक दो सेशन अटेंड कर लिए हैं. SHUT क्लिनिक में मौजूद डॉक्टरों का कहना है कि स्टॉक ट्रेडिंग का नशा उनके क्षेत्र के अंतर्गत नहीं आता पर यह एक डिसफंक्शनल समस्या के रूप में उनके सामने आया है. 

क्या है एक्सपर्ट्स की राय?
एक वरिष्ठ साइकोलॉजिस्ट ने बताया कि स्टॉक ट्रेडिंग के नशे का इलाज करना हमारे लिए भी बहुत चुनौती भरा है क्योंकि इसके लिए बहुत ही ध्यानपूर्वक एक सटीक तरीके का इस्तेमाल करना होगा. मरीज में ऐसे कोई लक्षण नहीं हैं जिसके लिए उसे दवाओं की जरूरत हो. ऐसे मामले में दो सवाल मुख्य रूप से सामने आते हैं, पहला, क्या व्यक्ति को ट्रेडिंग से पूरी तरह छुटकारा चाहिए और दूसरा, या फिर वह एक नियंत्रित तरीके से ट्रेडिंग को जारी रखना चाहता है. 
 

यह भी पढ़ें: इस ठग ने गवर्नर को दिया 25 लाख का लोन, IAS और IPS हैं कंपनी में एडवाइजर्स!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

41 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago