होम / ऐसा भी होता है / डेढ़ लाख रुपये नर्सरी क्लास की एडमिशन फीस, चौंक गए सोशल मीडिया यूजर्स!

डेढ़ लाख रुपये नर्सरी क्लास की एडमिशन फीस, चौंक गए सोशल मीडिया यूजर्स!

सोशल मीडिया पर एक नर्सरी क्लास के बच्चे की फीस का पर्चा खूब वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल ने एडमिशन सहित कई चार्जिस के साथ डेढ़ लाथ रुपये फीस वसूली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आज के समय में बाजार में कुछ भी सस्ता नहीं है, आम लोगों के लिए तो महंगाई चरम पर प पहुंच गई है. ऐसे में अब रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के साथ लोगों को बच्चों की स्कूल फीस भी खूब रूला रही है. खासकर प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस ने अभिभावकों को पूरा बजट बिगाड़कर रख दिया है. प्राइवेट स्कूल लोगों से मनमानी फीस वसूल रहे हैं. इसी बीच अब सोशल मीडिया पर एक नर्सरी क्लास के स्टूडेंट की स्कूल फीस का पर्चा वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं. ये पोस्ट एक स्टैंडअप कॉमेडियन व ईएनटी सर्जन ने शेयर की है.  

लाख रुपये से ऊपर नर्सरी क्लास की एडमिशन फीस 
स्टैंडअप कॉमेडियन व ईएनटी सर्जन जगदीश चतुर्वेदी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल @DrJagdishChatur पर जूनियर केजी की फीस स्ट्रक्चर को शेयर किया है. इसके बाद सोशल मीडिया पर हंगामा हो गया. उन्होंने अपने वायरल हो रहे पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है- '8400 पैरेंट ओरिएंटेशन फीस, कोई भी अभिभावक इसका 20% भी डॉक्टर को कंस्लटेशन के लिए नहीं देगा. अब मैं भी स्कूल खोलने की प्लानिंग कर रहा हूं.' 

डेढ़ लाख रुपये नर्सरी की एडमिशन फीस 
जगदीश चतुर्वेदी के अकाउंट पर जाकर आप उनके द्वारा शेयर किए गए वायरल पर्चे में देख पाएंगे कि एक बार पेमेंट की जाने वाली एडमिशन फीस सिर्फ 55638 रुपये है. इसके अलावा रिफंड की जाने वाली कॉशन मनी 30019 रुपये, साथ ही एनुअल चार्ज 28314 रुपये है. स्कूल ने डेवलपमेंट फीस 13948 रुपये, ट्यूशन फीस, 23737 रुपये जोड़ रखा है, लेकिन सबसे अधिक शॉकिंग यह है कि पैरेंट्स के ओरिएंटेशन के लिए स्कूल ने 8400 रुपयों की मांग की है. कुल मिलाकर स्कूल ने 1 लाख 51 हजार 656 रुपये का बिल पैरेंट्स को पकड़ाया है. इसे देखकर यूजर्स भी हैरान रह गए हैं.

यूजर्स ने किए ये कमेंट
इस पोस्ट को अब तक 98 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. साथ ही हजारों लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है. कई लोगों का कहना है कि अगर वो इस सिस्टम को रोकना चाहते हैं, तो पहले ऐसे स्कूलों में बच्चों को भेजना बंद करना चाहिए. कई यूजर्स ने ये भी लिखा है कि शिक्षा के सेक्टर में वाकई क्रांति की जरूरत है. कुछ यूजर्स का ये भी कहना है कि वाकई स्कूल से ज्यादा फायदा और कोई और बिजनेस में नहीं है.
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

12 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

37 minutes ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

17 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

15 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago