होम / ऐसा भी होता है / Union Bank के 6 अधिकारियों पर करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Union Bank के 6 अधिकारियों पर करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

बैंक की ओर से कर्नाटक महर्षि वाल्मिकी अनुसूचित जनजाति विकास निगम लिमिटेड के करोड़ों रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दिए. इस मामले के चलते निगम के एक अधिकारी ने आत्महत्या भी कर ली.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बेंगलुरु स्थित यूनियन बैंक के अधिकारियों पर एक बड़े घोटाले का आरोप लगा है. शिकायत के बाद बैंक के 6 अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है. दरअसल, बैंक के अधिकारियों द्वारा कर्नाटक महर्षि वाल्मिकी अनुसूचित जनजाति विकास निगम लिमिटेड के खाते से करोड़ों रुपये धोखाधड़ी से विभिन्न अन्य बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए हैं. अधिकारियों के खिलाफ ये कार्रवाई रविवार को निगम के एक अधिकारी द्वारा आत्महत्या करने के बाद की गई है. 

क्या था मामला?
बता दें, 28 मई को दायर शिकायत में कर्नाटक महर्षि वाल्मिकी अनुसूचित जनजाति विकास निगम के महाप्रबंधक ए राजशेखर ने बेंगलुरु के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया एमजी रोड शाखा के प्रबंधन और अन्य थर्ड पार्टियों पर गंभीर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि 19 फरवरी को कर्नाटक महर्षि वाल्मिकी अनुसूचित जनजाति विकास निगम ने अपना खाता वसंतनगर शाखा से राष्ट्रीय बैंक की एमजी रोड शाखा में ट्रांसफर किया था. 

94.73 करोड़ रुपये का है घोटाला
निगम की ओर से कहा गया है कि विभिन्न बैंकों और राज्य हुजूर ट्रेजरी खजाने-II से कुल 187.33 करोड़ रुपये यूनियन बैंक ऑफ इंडिया,एमजी रोड शाखा में हमारे बचत बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे. आचार संहिता का हलावा देकर निगम ने बैंक से बातचीत नहीं की. उन्होंने शिकायत में कहा नतीजतन बैंक हमारे रजिस्टर्ड पते पर नई पासबुक और चेकबुक भेजने में विफल रहा. जब अधिकारी 21 मई को दस्तावेज़ लेने के लिए ब्रांच में गए तो शाखा अधिकारी ने उन्हें वो देने से मना कर दिया. इसके बाद अधिकारी 22 मई को निगम कार्यालय गए और उन्हें कहा गया कि दस्तावेज़ पहले ही जारी किए जा चुके थे और ये बात बिल्कुल गलत थी. पासबुक के वेरिफिकेशन के बाद पता चला कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर यूनियन बैंक की ओर से उनके खाते से 94.73 करोड़ रुपये निकाले गए थे.

बैंक ने कहा
यूनियम बैंक की ओर से बयान आया है कि जैसे ही अनियमितताओं को पता चला तो बैंक ने तत्काल लेनदेन को छलपूर्ण घोषित कर दिया था. इसके बाद गहन जांच और दोषियों की शीघ्र पहचान सुनिश्चित करने के लिए CBI को शिकायत भी दी गई. बैंक ने जांच लंबित रहने तक 3 अधिकारियों को निलंबित भी कर दिया है. 

रविवार को निगम के एक अधिकारी ने कर ली आत्महत्या
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अधिकारियों पर यह कार्रवाई रविवार को निगम के एक अधिकारी के आत्महत्या करने के बाद हुई है. मरने से पहले अधिकारी ने एक नोट छोड़ा था, जिसमें उन्होंने प्रबंध निदेशक जे जी पद्मनाभ,लेखा अधिकारी परशुराम जी दुरुगन्नावर और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य प्रबंधक सुचिस्मिता रावल का नाम लिया था. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

13 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

12 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

12 hours ago

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

15 hours ago

महंगाई और वैश्विक चुनौतियों के बीच इमामी का दमदार प्रदर्शन, Q1 में राजस्व 15% बढ़ा

इमामी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के गैर-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में समेकित परिचालन राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये रहा.

14 hours ago