✕

होम / यूटिलिटी / Zomato ने खत्म किया 'Pro मेंबरशिप', जानिए इसे ले चुके ग्राहकों का अब क्या होगा?

Zomato ने खत्म किया 'Pro मेंबरशिप', जानिए इसे ले चुके ग्राहकों का अब क्या होगा?

इस सुविधा को सब्सक्राइब करने वाले ग्राहकों को आम ग्राहकों के मुकाबले कुछ अतिरिक्त सुविधा दी जाती थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) ने ग्राहकों के फायदे वाली एक सुविधा को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है. अब आप लॉयल्टी डाइनिंग मेंबरशिप प्रोग्राम 'प्रो' और 'प्रो प्लस' की सुविधा नहीं ले पाएंगे. Zomato ने इस बारे में बताया है कि मेंबरशिप प्रोग्राम 'प्रो' और 'प्रो प्लस' के लिए अब नए यूजर्स को साइनअप करना या पुराने सब्सक्रिप्शन को रिन्यू करना बंद कर दिया गया है.

ग्राहकों को मिलती थीं कई सुविधाएं
आपको बता दें कि ऑनलाइन फूड एग्रीगेटर ने 2020 में 'जोमैटो प्रो' और 2021 में 'जोमैटो प्रो प्लस' लॉन्च किया था. इसे सब्सक्राइब करने वाले ग्राहकों को आम ग्राहकों के मुकाबले कुछ अतिरिक्त सुविधा दी जाती थी. जैसे- फ्री डिलीवरी, डिलीवरी में प्रायोरिटी, एक्सट्रा डिस्काउंट और मनी बैक गारंटी. फूड टेक यूनिकॉर्न ने अपने गोल्ड सब्सक्रिप्शन प्रोग्राम का नाम बदलकर जोमैटो प्रो कर दिया था.

किसी और प्लान पर काम कर रहा है Zomato?
जोमैटो के प्रवक्ता ने बताया, "जोमैटो प्रो और प्रो प्लस को उसके ग्राहकों और व्यापारियों द्वारा बहुत पसंद किया गया है. हम चाहते हैं कि यह और भी खासकर सबसे व्यस्त ग्राहकों और व्यापारी भागीदारों के लिए फायदेमंद हो. हम फीडबैक ले रहे हैं और एक नया कार्यक्रम तैयार करने के लिए अपने ग्राहकों और रेस्तरां भागीदारों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. इस बीच, हम जोमैटो प्रो और जोमैटो प्रो प्लस में नए सदस्यों और मर्चेट पार्टनर्स को शामिल नहीं कर रहे हैं."

जो सब्सक्रिप्शन ले चुके हैं, उनका क्या होगा
जो ग्राहक 'प्रो' और 'प्रो प्लस' का सब्सक्रिप्शन ले चुके हैं, वे एक्सपायरी डेट तक इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. उसके बाद इसे रिन्यू नहीं किया जाएगा. 

Swiggy का भी लॉयल्टी प्रोग्राम
Zomato के कॉम्पटीटर Swiggy का भी अपना एक लॉयल्टी प्रोग्राम है, जिसे Swiggy One कहा जाता है. यह इसके सदस्यों को 99 रुपये से अधिक के ऑर्डर पर चुनिंदा रेस्तरां से अनलिमिटेड फ्री डिलीवरी की सुविधा दी जाती है. 

जोमैटो को हो रहा घाटा
30 जून को समाप्त तिमाही में जोमैटो को 185.7 करोड़ रुपये का घाटा हुआ, जबकि पिछली तिमाही में उसे 359.7 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था. जोमैटो के संस्थापक और सीईओ दीपिंदर गोयल ने कहा, "कंपनी बुद्धिमानी से खर्च करने और कम लागत वाली संस्कृति को लगातार मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है. विशेषकर हमारे जैसा व्यवसाय इस समय घाटे में चल रहा है."

VIDEO: खाने के बिल पर सर्विस चार्ज देना है या नहीं? जानें क्या है नया अपडेट
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बाजार में रिकवरी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 80 अंक चढ़ा; इन्फोसिस-विप्रो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1,045.46 अंक यानी 1.44 फीसदी गिरकर 71,593.24 पर आ गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 371.25 अंक यानी 1.64 फीसदी टूटकर 22,231.80 पर बंद हुआ.

2 hours ago

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

2 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

2 hours ago

पैंटोमैथ: बैंकर, खरीदार और विक्रेता

मुंबई के एक निवेश बैंक के अपने ही समूह के फंड उन सौदों में बार-बार दिखाई देते हैं, जिन्हें वह बाजार में बेचता है. इन सौदों में निवेश करने वाले निवेशकों का प्रदर्शन खराब रहा है.

2 hours ago

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

20 hours ago