✕

होम / यूटिलिटी / Zomato की क्रांति और फायदा आपका! जानें ऐसा क्या करने जा रही कंपनी

Zomato की क्रांति और फायदा आपका! जानें ऐसा क्या करने जा रही कंपनी

'इंटरसिटी लीजेंड' सेवा की सहायता से उपभोक्ता अपने घर पर बैठकर देश भर के मशहूर खाने-पीने की चीजें मंगवा सकते हैं.

आमिर कुरेशी 4 years ago

आगरा: अगर आप खाने के शौकीन हैं और आपका मन कोलकाता के रसगुल्ले, आगरा के पेठे या फिर मथुरा के पेड़े खाने का कर रहा है तो अब आपको अपना मान मारने की जरूरत नहीं है, क्योंकि Zomato  ने मंगलवार को अपनी 'इंटरसिटी लीजेंड' के नाम से नई सेवा की शुरुआत की है.

देश के किसी भी कोने से मंगवाएं खाना
'इंटरसिटी लीजेंड' सेवा की सहायता से उपभोक्ता अपने घर पर बैठकर देश भर के मशहूर खाने-पीने की चीजें मंगवा सकते हैं. फिलहाल यह सेवा गुरुग्राम और दक्षिणी दिल्ली के चुनिंदा ग्राहकों के लिए उपलब्ध है. कम्पनी ने बताया कि ग्राहकों के द्वारा जो भी ऑर्डर होगा, उसके घर तक अगले दिन तक पहुंचाया जाएगा.

टेम्पर प्रूफ डिब्बों में पैक किया जाएगा खाना
जोमैटो के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपेंद्र गोयल ने कहा कि रेस्टोरेंट द्वारा ताजा भोजन तैयार किया जाएगा और इसको हवाई परिवहन के दौरान सुरक्षित रखने के लिए दोबारा इस्तेमाल किए जाने वाले टेम्पर प्रूफ डिब्बों में पैक किया जाएगा. अत्याधुनिक मोबाइल रेफ्रिजरेशन तकनीक से भोजन खराब नहीं होगा और आसानी से ग्राहक के पास उसका आर्डर पहुंच जाएगा.

घर बैठे कोलकाता के रसगुल्ले मंगवाएं
गोयल ने अपने ब्लॉग में कहा 'इंटरसिटी लीजेंडस' सेवा शुरू होने के बाद अब इस बात से किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आप कहां रहते हैं. अब आप घर बैठे कोलकाता के रसगुल्ले, हैदराबाद की बिरयानी, आगरा का पेठा, लखनऊ का कबाब या पुरानी दिल्ली का बटर चिकन के जायका का आनंद ले सकते हैं.

VIDEO : Venue N Line SUV की बुकिंग शुरू, देने होंगे सिर्फ इतने ही रुपये


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

11 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

11 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

10 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

10 hours ago