होम / यूटिलिटी / गर्मियों में आपका फोन भी होता है हीट, जानिए फोन फटने से बचने के तरीके

गर्मियों में आपका फोन भी होता है हीट, जानिए फोन फटने से बचने के तरीके

गर्मियों में ऐसी घटनाएं अक्‍सर होती हैं जब फोन फटने की खबरें सामने आती रहती हैं, ऐसे में जरूरी ये है कि आप उन सभी तरीकों को जानें जिससे आप इस तरह की घटना से बच सकें.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

ऐसा गर्मियों में अक्‍सर होता है कि कुछ मामले ऐसे हमारे सामने आते ही रहते हैं जिसमें हमें ये सुनने को मिल जाता है कि फोन फटने से एक शख्‍स की मौत हो गई, उस शख्‍स के हाथ में ही फोन फट गया, इस तरह की खबरें हमें मिलती ही रहती हैं. ऐसे में समझदारी इसी में है कि आप आज की जरूरत की इस चीज से होने वाली दुर्घटना से बचने के लिए उन तरीकों को सीखें जिससे आपका फोन न फटे. आप जानें कि आखिर ऐसा क्‍या होता है कि आखिर फोन फट जाता है. 

केरल के त्रिशूर से आया था मामला 
कुछ दिन पहले केरल के त्रिशूर से एक मामला सामने आया जिसमें पता चला कि आठ साल की एक बच्‍ची के हाथ में मोबाइल उस वक्‍त फट गया था जब वो उसमें गेम खेल रही थी. ऐसे में मामले अब तापमान के बढ़ने के साथ आते ही रहेंगे. ऐसे में आपके लिए जानने वाली बात ये है कि आखिर इस परेशानी से आप कैसे बच सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ज्यादा इस्तेमाल के कारण फोन में विस्फोट हो सकता है, जिससे फोन ज्यादा गर्म हो गया. इसके अतिरिक्त,मीडिया रिपोर्ट ये भी कहती है कि रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि फोन की बैटरी बदली गई थी, जो संभावित रूप से दुर्घटना का कारण हो सकती है. 

आखिर क्‍यों होते हैं ऐसे हादसे? 
एक फोन की बैटरी में अलग-अलग सेल होते हैं जिन्हें उचित स्तर की चार्जिंग की आवश्यकता होती है, जो फोन की चार्जिंग बढ़ाने के लिए गर्मी उत्पन्न करती है. जबकि कई फोन और चार्जर अब कई स्तरों की सुरक्षा से लैस हैं, बावजूद इसके ओवरहीटिंग एक प्रचलित समस्या अभी भी बनी हुई है, जिस पर विशेष रूप से फोन को इस्‍तेमाल करने वालों को महत्वपूर्ण ध्यान देने की आवश्यकता है.

आपको ये समझना पड़ेगा कि आखिर आपको फोन को फटने से बचाने के लिए करना क्‍या चाहिए.

:  अपने फोन को सीधी धूप से और गर्मी के सोर्स से दूर रखें. अपने फोन को अपनी कार में या डैशबोर्ड पर छोड़ने से बचें, खासकर गर्मी के दिनों में इन बातों का विशेष ध्‍यान दें. 

:    चार्ज करते समय विशेष रूप से सीधे धूप में या गर्म वातावरण में अपने फ़ोन का उपयोग न करें. चार्ज करते समय अपने फोन का उपयोग करने से पहले उसे ठंडा होने दें.

:   केवल कंपनी निर्मित चार्जर और केबल का उपयोग करें. सस्ते या नकली चार्जर के कारण ओवरचार्जिंग, ओवरहीटिंग और अन्य समस्याएं हो सकती हैं जिससे फोन में विस्फोट हो सकता है.

:    अपने फोन को ओवरचार्ज करने से बचें. एक बार जब आपका फोन पूरी तरह चार्ज हो जाए, तो उसे चार्जर से अनप्लग करें.

:    आप देख रहे हैं कि आपका फोन बहुत गर्म हो रहा है तो अपना फोन बंद कर दें. अगर आपका फोन छूने पर गर्म लगता है, तो इसे बंद कर दें और दोबारा इस्तेमाल करने से पहले इसे ठंडा होने दें.

:    अपने फोन के सॉफ्टवेयर को अपडेट रखें. सॉफ्टवेयर अपडेट में अक्सर बग फिक्स और सुरक्षा पैच शामिल होते हैं जो ओवरहीटिंग और अन्य मुद्दों को रोकने में मदद कर सकते हैं.

:    चार्ज करते समय अपने फोन को अपने तकिए या अन्य नरम सतहों के नीचे न रखें. इससे आपका फोन ज्‍यादा गरम हो सकता है और संभावित रूप से आग पकड़ सकता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

1 day ago

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

3 days ago

गणेश चतुर्थी पर सोना हुआ सस्ता, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे भाव; चांदी भी ₹5,000 लुढ़की

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

3 days ago

1 अक्टूबर से 135 साल पुराने कानून की जगह लेगा नया एक्ट, डिजिटल बैंकिंग रिकॉर्ड होंगे मान्य

नए कानून में कागजी रिकॉर्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल, वर्चुअल और क्लाउड पर मौजूद बैंकिंग डेटा को भी कानूनी साक्ष्य के तौर पर मान्यता दी जाएगी.

5 days ago

सितंबर के पहले दिन महंगाई का झटका! ATF 5.46% महंगा, LPG सिलेंडर भी बढ़ा

सितंबर के पहले दिन विमान ईंधन और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी, घरेलू LPG, पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं

01-September-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

13 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

2 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

3 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

4 hours ago