✕

होम / यूटिलिटी / 10 अगस्त को HDFC बैंक से नहीं कर पाएंगे UPI पेमेंट, इतने घंटे बंद रहेगी सर्विस

10 अगस्त को HDFC बैंक से नहीं कर पाएंगे UPI पेमेंट, इतने घंटे बंद रहेगी सर्विस

HDFC बैंक के कस्टमर्स ध्यान दें! शनिवार 10 अगस्त 2024 को बैंक की यूपीआई सर्विस तीन घंटे तक ठप रहेगी. जानिए क्या भेजा बैंक ने मैसेज

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आपका बैंक खाता HDFC बैंक में है तो ये खबर आपके लिए जरूरी है. एक बार फिर से एचडीएफसी बैंक सिस्टम मेंटिनेंस करने जा रही है. इस दौरान एक बार फिर से कुछ घंटों के लिए बैंक की यूपीआई सर्विस बंद रहेंगी. यानी आप एचडीएफसी बैंक यूपीआई (HDFC Bank UPI) का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे. दरअसल एचडीएफसी बैंक 10 अगस्त को सिस्‍टम मेंटेनेंस करेगा, जिसकी वजह से बैंक की यूपीआई सेवा भी अस्‍थाई रूप से प्रभावित होगी

10 अगस्त की तारीख, नोट कर लें टाइम 

बैंक की ओर से ईमेल, मैसेज भेजकर इसकी जानकारी दी गई है. जिसके मुताबिक 10 अगस्त 2024 को सिस्टम मेंटिनेस के चलते HDFC बैंक की UPI सर्विस बंद रहेगी. बैंक की ओर से भेजे गए ईमेल के मपताबिक 10 अगस्त को सुबह 2.30 बजे से लेकर सुबह के 5.30 बजे तक बैंक की यूपीआई सर्विस बंद रहेगी. यानी 3 घंटे के लिए आप HDFC बैंक की यूपीआई सर्विस का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे.  इससे पहले 4 अगस्त को भी बैंक ने सिस्टम अपडेट के चलते 3 घंटे के लिए यूपीआई सर्विस को बंद रखा था.  

3 घंटे तक काम नहीं करेंगी ये सर्विसेस 

बैंक के द्वारा मेल पर दी गई जानकारी के अनुसार, शेड्यूल्ड मेंटनेंस के 3 घंटों के दौरान एचडीएफसी बैंक के करेंट एंड सेविंग अकाउंट होल्डर्स के लिए फाइनेंशियल और नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन अनुपलब्ध रहेंगे. उसके अलावा एचडीएफसी बैंक के मोबाइल बैंकिंग ऐप व एचडीएफसी बैंक अकाउंट से लिंक्ड जीपे, व्हाट्सऐप पे, पेटीएम, श्रीराम फाइनेंस और मोबिक्विक अकाउंट से भी फाइनेंशियल या नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन नहीं किए जा सकेंगे.

रूटिन वर्क का हिस्सा है सिस्टम मेंटेनेंस का काम

बैंक से जुड़े तकनीकी खामियों और नए अपडेट्स के लिए बैंक समय-समय पर अपने सिस्टम का मेंटेनेंस करता है. ये रुटिन प्रक्रिया है, जिसे वो 3 से 5 घंटे में पूरा कर लेती है. कई बार कुछ घंटे ज्यादा लग जाते हैं. बैंकिंग ट्रांजैक्शन को सुरक्षित बनाने के लिए और खाताधारकों के अनुभव को बेहतर करने के लिए बैंकिंग सिस्टम मेंटिनेंस का काम होता है. इस मेंटनेंस के बाद HDFC बैंक के ग्राहकों के लिए UPI सेवाएं बेहतर होने वाली हैं. HDFC बैंक का कहना है कि UPI डाउनटाइम से उसे अपनी सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी. प्राइवेट बैंक ने UPI डाउनटाइम के बारे में अपने सभी ग्राहकों को मेल भेजकर सूचित कर दिया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

3 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

5 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago