✕

होम / यूटिलिटी / टूरिस्ट्स के लिए योगी सरकार का तोहफा! गोवा वाली सुविधा की शुरुआत

टूरिस्ट्स के लिए योगी सरकार का तोहफा! गोवा वाली सुविधा की शुरुआत

ताजनगरी आने वाले देसी और विदेशी सैलानी अब गोवा जैसा मजा आगरा में भी ले सकते हैं.

आमिर कुरेशी 4 years ago

आगरा: अगर आप मोहब्बत के शहर आगरा घूमने आए हैं और सस्ते किराए की कैब नहीं मिल रही तो, ऐसे में आपके लिये प्रदेश परिवहन प्राधिकरण एक बड़ा तोहफा लेकर आया है. आगरा में पर्यटन को बढ़ावा देने और ताज नगरी में घूमने आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधा देने की दिशा में प्रदेश की योगी सरकार ने एक नई पहल की है. अब आगरा में आवागमन को सुचारू व सस्ता बनाने के उद्देश्य से ‘रेंटल बाइक योजना’ की शुरुआत हो रही है.

टूरिस्ट्स के लिए रेंटल बाइक योजना 
राज्य परिवहन प्राधिकरण ने प्रदेश में पहली बार आगरा में एक कंपनी को रेंटल बाइक योजना में बाइक संचालन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. इसके अंतर्गत शुरुआत में विभाग ने सात वाहनों की अनुमति दी है, जिससे यहां आने वाले पर्यटक व काम से आने वाले लोगों को सहूलियत मिल सकेगी. सम्भागीय परिवहन विभाग ने इन सभी वाहनों की जांच प्रक्रिया पूरी कर अपनी रिपोर्ट राज्य परिवहन प्राधिकरण को भेज दी है.

गोवा की तर्ज पर आगरा में मिलेंगी रेंट पर बाइक 
ताजमहल की वजह से दुनिया के पर्यटन मानचित्र में आगरा की अलग पहचान है. उत्तर प्रदेश सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आगरा में रेंट पर आपको दो पहिया वाहन उपलब्ध कराने की शुरुआत की है. अब गोवा की तरह आप आगरा में किराए पर आसानी से बाइक और स्कूटर लेकर बिना रोक-टोक के सड़कों पर फर्राटा भर सकेंगे. आगरा से इन वाहनों को लेकर आप उत्तर प्रदेश के किसी भी शहर में जा सकेंगे.

ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड अनिवार्य
इन वाहनों को चलाने के लिए आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड का होना बेहद जरूरी है. वाहन स्वामी की ओर से किसी भी पर्यटक को कुछ आवश्यक प्रक्रिया पूरी करनी होगी. इसके लिए आपको कंपनी को अपना टूर प्लान भी देना होगा. इस सेवा के लिए पर्यटकों को बुलेट के लिए 1200 रुपये, स्कूटर के लिए 500 रुपये तक 24 घंटे का किराया देना होगा. इन सभी वाहनों में जीपीएस लगा हुआ है, जिससे इन वाहनों की निगरानी होगी. इसके साथ ही इनमें ऑटोमैटिक ई-लॉक सिस्टम भी होगा.

पर्यटकों को मिलेगी राहत 
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) एके सिंह ने बताया कि आगरा में ताजमहल को देखने के लिए रोजाना बड़ी संख्या में देसी- विदेशी पर्यटकों का आगरा आना-जाना होता है. पर्यटकों के लिए यह अच्छी योजना है. रेंटल मोटर साइकिल स्कीम 1997 के तहत इसकी अनुमति दी जा रही है. आवेदक द्वार आरटीओ में जांच प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जल्द ही यह योजना धरातल पर होगी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

13 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

12 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

9 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

11 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

12 hours ago