✕

होम / यूटिलिटी / गेहूं-चावल की महंगाई से मिलेगी निजात, सरकार ने उठाया ये कदम 

गेहूं-चावल की महंगाई से मिलेगी निजात, सरकार ने उठाया ये कदम 

देश में अगर गेहूं के स्‍टॉक की बात करें तो सरकार के पास अभी 28 मिलियन टन गेहूं मौजूद है जबकि पिछले साल 26 मिलियन टन गेहूं मौजूद था. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

गेहूं के दामों में इजाफे की खबर सामने आने के बाद अब सरकार ने इस दिशा में कदम उठा दिया है. सरकार ने गेहूं की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण पाने के लिए उसकी खुले में बिक्री करने का फैसला लिया है.  सरकार ने 5 मिलियन टन गेहूं और 2.5 मिलियन टन चावल खुले बाजार में बेचने का निर्णय लिया है. सरकार की ओर से इसकी जानकारी फूड सेक्रेट्री संजीव चोपड़ा ने दी है. 

क्‍या बोले संजीव चोपड़ा? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केन्‍द्रीय खाद्य मंत्रालय के सचिव संजीव चोपड़ा ने अनाज की बिक्री को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ने फैसला लिया है कि वो 5 मिलियन टन गेहूं और 2.5 मिलियन टन चावल की खुले बाजार में बिक्री करेगी. संजीव चोपड़ा ने कहा कि चावल के रिजर्व प्राइस में 2 रुपये की कमी आ गई है और उसके बाद चावल के दाम 29 रुपये प्रति किलो तक आ गए हैं. उन्‍होंने कहा कि हमें उम्‍मीद है कि सरकार के इस कदम के बाद अनाज के दामों में कमी आ जाएगी. केन्‍द्र सरकार ने पिछले साल मई 2022 में गेहूं के आयात पर बैन लगा दिया था. वहीं इस साल जून में सरकार ने गेहूं पर स्‍टॉक लिमिट भी लगा दी थी. ये कदम 15 साल में पहली बार लिया गया जिससे गेहूं की कालाबाजारी को रोका जा सके. 

CPI इंडेक्‍स में हो सकता है इजाफा
कई अर्थशास्त्रियों का कहना है कि जुलाई में CPI (Consumer price Index) में इजाफा हो सकता है. जुलाई का ये आंकड़ा 14 अगस्‍त को जारी किया जा सकता है. जानकारों का मानना है कि ये 7 प्रतिशत को पार कर सकती है. CPI में इजाफे की वजह खाने-पीने की चीजों में इजाफे के साथ दालों के दामों में हुआ इजाफा भी हो सकता है. वहीं अगर जून की महंगाई दर के बारे में बताएं तो ये 4.49 प्रतिशत थी जबकि मई में ये 2.96 प्रतिशत थी. 

कल गेहूं के दामों में दर्ज किया गया था इजाफा 
गेहूं उत्‍पादक मध्य प्रदेश के इंदौर में मंगलवार को इसकी कीमत 1.5% बढ़कर 25,446 रुपये ($307.33) प्रति मीट्रिक टन हो गईं, जो 10 फरवरी के बाद सबसे अधिक है. पिछले चार महीनों में कीमतें लगभग 18% बढ़ी हैं. इन्‍हीं दामों के बाद जानकारों का कहना था कि या तो सरकार को खुले बाजार में गेहूं बेचना चाहिए या फिर गेहूं को इंपोर्ट करना चाहिए. वहीं अगर सरकार के स्‍टॉक की स्थिति को देखें तो मौजूदा समय में सरकार के पास 28.3 मिलियन मीट्रिक टन गेहूं का स्‍टॉक मौजूद है, जबकि पिछले साल की अगर स्थिति देखें तो ये स्‍टॉक 26.6 मिलियन टन था.

Twitter और Facebook के मालिक में होगा बाक्सिंग मुकाबला  

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

1 hour ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

1 hour ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

1 hour ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.

1 hour ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

20 hours ago