✕

होम / यूटिलिटी / 14 जून के बाद क्या बंद हो जाएंगे 10 साल पुराने आधार कार्ड? जानिए UIDAI जुड़ी हर डिटेल

14 जून के बाद क्या बंद हो जाएंगे 10 साल पुराने आधार कार्ड? जानिए UIDAI जुड़ी हर डिटेल

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी 14 जून की डेडलाइन नजर आ रही है. हालांकि यह पूरा सच नहीं है कि 10 साल पुराने आधार कार्ड खराब हो जाएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आधार कार्ड को लेकर इन दिनों कई तरह की खबरें सोशल मीडिया पर चल रही है. खासकर, इंस्टाग्राम रील्स, और यूट्यूब शॉट्स पर ये खबर तेजी से वायरल हो रही है कि अगर आपका आधार कार्ड 10 साल से अपडेट नहीं हुआ है तो 14 जून के बाद वह बेकार हो जाएगा या बंद हो जाएगा. ऐसे में आपके मन में यह  सवाल जरूर आया होगा कि आप 14 जून के बाद अपने आधार कार्ड का इस्तेमाल कर पाएंगे या नहीं? सबसे पहले बता दें कि आपके परेशान होने की जरूररत नहीं है, क्योंकि इस खबर में कहीं कोई सच्चाई नहीं है. 

14 जून तक फ्री कर सकते हैं अपडेट

10 साल या उससे पुराने आधार कार्ड ना तो बेकार हो रहे हैं और ना ही अनवैलिड. दरअसल, UIDAI ने 14 जून की डेडलाइन आधार कार्ड को फ्री में ऑनलाइन अपडेट करने के लिए दी है. 14 जून तक आप आधार कार्ड को ऑनलाइन फ्री में अपडेट करा सकते हैं. इसका वैलिड-अनवैलिड होने से कोई लेना-देना नहीं है. UIDAI के अनुसार, आधार कार्ड के सभी प्रकार आईडी प्रूफ के रूप में पूरी तरह वैलिड और स्वीकार्य हैं. आइए जानते हैं कि आधार कार्ड कितने तरह के होते हैं.

आधार लेटर (Aadhaar Letter)

यह एक पेपर-बेस्ड लैमिनेटेड लेटर है. इसमें जारी करने की तारीख और प्रिंट डेट के साथ एक क्यूआर कोड होता है. आधार लेटर फ्री में बनवाया जा सकता है. इसमें आवश्यक बायोमेट्रिक अपडेट करवाने की प्रक्रिया भी निशुल्क है. इसे व्यक्ति के पास डाक के माध्यम से भेज दिया जाता है. अगर आपका ऑरिजनल आधार कार्ड फट गया है या खो गया है, तो आप नया ले सकते हैं.  UIDAI की वेबसाइट पर जाकर ऐसा किया जा सकता है.

आधार पीवीसी कार्ड (Aadhaar PVC Card)

आधार पीवीसी कार्ड आधार का नया वर्जन है. यह आधार कार्ड पीवीसी बेस्ड होता है. यह नॉर्मल आधार कार्ड की तुलना में मजबूत होता है, इसलिए यह आसानी से फटता नहीं है. इसमें एक डिजिटली हस्ताक्षरित आधार सुरक्षित क्यूआर कोड, एक फोटो और जनसांख्यिकीय जानकारी शामिल होती है. इसे स्पीड पोस्ट के माध्यम से आपके पते पर भेजा जाता है. आप uidai.gov.in या Resident.uidai.gov.in पर जाकर 50 रुपये शुल्क के साथ इसे ले सकते हैं.

ई-आधार (eAadhaar)

ई-आधार में पासवर्ड होता है. इसमें क्यूआर कोड भी होता है. यह UIDAI द्वारा डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित होता है. अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का उपयोग करके आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट से अपना ई-आधार प्राप्त कर सकते हैं. इसे मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है.

एम आधार (mAadhaar)

एम आधार UIDAI द्वारा बनाया गया एक आधिकारिक मोबाइल ऐप है. यह आधार संख्या धारकों को CIDR के साथ रजिस्टर्ड अपने आधार रिकॉर्ड को ले जाने के लिए एक इंटरफेस प्रदान करता है. इस रिकॉर्ड में जनसांख्यिकीय डेटा और एक फोटो के साथ आधार नंबर होता है. इसमें एक सुरक्षित क्यूआर कोड भी मौजूद होता है. mAadhaar को मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

11 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

11 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

10 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

10 hours ago