✕

होम / यूटिलिटी / राम मंदिर प्राणप्रतिष्‍ठा से पहले पीएम मोदी ने लता दीदी को क्‍यों किया याद? 

राम मंदिर प्राणप्रतिष्‍ठा से पहले पीएम मोदी ने लता दीदी को क्‍यों किया याद? 

पीएम मोदी ने लता दीदी का जो भजन कोट किया है उसे लेकर उनके परिवार का कहना है कि वो उनकी आखिरी रिकॉर्डिंग थी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

22 तारीख को होने वाली राम मंदिर की प्राण प्रतिष्‍ठा से 4 दिन पहले पीएम मोदी ने स्‍वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को याद किया है. पीएम मोदी ने उन्‍हें लेकर एक ट्वीट किया है जिसमें उनके द्वारा गाये गए आखिरी श्‍लोक को कोट किया गया है. पीएम मोदी ने इस ट्वीट में अपने मन के भावों को व्‍यक्‍त करते हुए कहा है कि इस मौके पर हम जिसे याद कर रहे हैं वो लता दीदी हैं. 

पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में क्‍या कहा? 
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर एक ट्वीट करते हुए कहा,  ‘जैसा कि देश बड़े उत्साह के साथ 22 जनवरी का इंतजार कर रहा है, जिन लोगों की कमी खलेगी उनमें से एक हमारी प्यारी लता दीदी हैं’. यहां उनके द्वारा गाया गया एक श्लोक है. उनके परिवार ने मुझे बताया कि यह आखिरी श्लोक था जिसे उन्‍होंने रिकॉर्ड किया था.

11 दिनों के विशेष पूजा अनुष्‍ठान पर हैं पीएम मोदी
पीएम मोदी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्‍ठा से पहले 11 दिनों की विशेष पूजा अनुष्‍ठान पर हैं. क्‍योंकि प्राण प्रतिष्‍ठा का कार्यक्रम पीएम मोदी को करना है ऐसे में वो अपनी राजनीतिक यात्राओं में भी अलग-अलग मंदिरों की यात्रा कर रहे हैं. 22 तारीख को भगवान राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्‍ठा होनी है. प्राण प्रतिष्‍ठा का कार्यक्रम 22 तारीख को 12 बजे से शुरू होगा जो अगले कई घंटे तक चलेगा. 

संगीत की दुनिया में है लता दीदी का नाम 
संगीत की दुनिया में लता दीदी का विशेष योगदान है. सबसे खास बात ये है कि उन्‍होंने तीन दशक से भी ज्‍यादा समय तक जिन गीतों को अपनी आवाज दी है वो आज भी उतने ही लोकप्रिय हैं. लता दीदी को 2001 में एक भव्‍य पुरस्‍कार समारोह के दौरान पूर्व राष्‍ट्रपति स्‍व. प्रणव मुखर्जी ने भारत रत्‍न अवॉर्ड भी दिया था. लता मंगेशकर का जन्‍म 29 सितंबर 1929 को हुआ था. उन्‍हें दादा साहब फाल्‍के पुरस्‍कार से लेकर तीन नेशनल फिल्‍म अवॉर्ड तक दिए जा चुके हैं. उनकी मृत्‍यु 6 फरवरी 2022 को हुई थी. अयोध्‍या में 14 जनवरी से लेकर 22 तारीख तक भव्‍य कार्यक्रम शुरू हो चुका है. 

ये भी पढ़ें: भारत की नाराजगी से नासाज हुई Maldives की आर्थिक सेहत, इस तरह लग रहे झटके!
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

12 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

12 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

10 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

11 hours ago