✕

होम / यूटिलिटी / अगस्त में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच में जाने से पहले देख लें छुट्टियों की लिस्ट

अगस्त में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच में जाने से पहले देख लें छुट्टियों की लिस्ट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अगस्त महीने के लिए छुट्टियों की सूची (Bank Holidays List) जारी कर दी है. अगस्त में अलग अलग राज्यों में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अगस्त महीने के लिए बैंकों की छुट्टियों (Bank Holidays) की लिस्‍ट जारी कर दी है. अगर आप अगले महीने किसी काम से बैंक जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो बेहतर होगा कि आप अपने बैंक की ब्रांच  में जाने से पहले बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें. आप इस लिस्ट के अनुसार ही बैंक जाने की प्लानिंग करें. तो आइए आपको बताते हैं अगस्त में कब-कब बैंक बंद रहेंगे?

13 दिन बंद रहेंगे बैंक

अगस्त में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे. इन छुट्टियों में 4 रविवार भी शामिल हैं. आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holidays List) के अनुसार ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में हैं. ये सभी छुट्टियां सभी राज्यो में लागू नहीं होंगी. रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार, रक्षा बंधन और स्वतंत्रता दिवस सहित अन्य स्थानीय त्यौहारों पर बैंक बंद रहेंगे. आरबीआई बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर देता है. इसे आप (https://rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx) लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं.

ऑनलाइन काम रहेगा जारी

आरबीआई के गाइडलाइंस के अनुसार भारत में बैंक की छुट्टियां 3 कैटेगिरी में डिवाइड हैं, जिसमें नेगोशिएबल इंस्ट्रुमेंट्स एक्ट, नेगोशिएबल इंस्ट्रुमेंट्स एक्ट और रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट और आखिरी कैटेगिरी बैंकों का क्लोजिंग अकाउंट है. वैसे इन अवकाश के दौरान सभी बैंकों की ऑनलाइन सुविधा सुचारू रूप से चालू रहेगी. अगर आपने कोई जरूरी ट्रांजेक्शन करना है, तो आप यूपीआई और इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा का लाभ ले सकते हैं, ये सर्विस 24 घंटे चालू रहती है. इसके अलावा आप एटीएम से भी कैश निकाल सकते हैं.

ये रही छुट्टियों की लिस्ट

-3 अगस्त को केर पूजा के अवसर पर त्रिपुरा के अगरतला में बैंक बंद रहेंगे.
-4 अगस्त को रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा.
-8 अगस्त को टेंडोंग लो रम फात के अवसर पर सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे.
-10 अगस्त को महीने के दूसरे शनिवार के चलते बैंक बंद रहेंगे.
-11 अगस्त को रविवार का साप्ताहिक अवकाश के चलते बैंक में छुट्टी होगी.
-13 अगस्त को देशभक्त दिवस के अवसर पर मणिपुर में बैंक बंद हैं.
-15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस/पारसी नव वर्ष के अवसर पर देशभर में सभी बैंक बंद हैं.
-18 अगस्त को रविवार का साप्ताहिक अवकाश के चलते बैंक बंद होंगे.
-19 अगस्त को रक्षा बंधन/झूलाना पूर्णिमा/बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर का जन्मदिन के अवसर पर त्रिपुरा, गुजरात, ओडिशा, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे.

-20 अगस्त को श्री नारायण गुरु जयंती के अवसर पर केरल में बैंक बंद रहेंगे.
-24 अगस्त को महीने के चौथे शनिवार के चलते बैंक बंद रहेंगे.
-25 अगस्त को रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा.

-26 अगस्त को जन्माष्टमी (श्रावण वद-8)/कृष्ण जयंती के अवसर पर भी  बैंक बंद रहेंगे.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

8 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

5 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

7 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

7 hours ago