✕

होम / यूटिलिटी / जानिए आखिर कौन हैं केन्द्र सरकार के जलदूत

जानिए आखिर कौन हैं केन्द्र सरकार के जलदूत

ये एक ऐसा ऐप है जिसके माध्‍यम से आने वाले समय में देश के हर गांव में बने जलाशयों के पानी के स्‍तर की जानकारी मिल पाएगी. इसके लिए दोनों मंत्रालयों ने पूरा खाका तैयार किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

केन्‍द्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय और पंचायती राज्‍य मंत्रालय ने मिलकर एक नई सेवा की शुरुआत की है. इस सेवा का नाम है जलदूत ऐप। ये एक ऐसा ऐप है जिसके माध्‍यम से आने वाले समय में देश के हर गांव में बने जलाशयों के पानी के स्‍तर की जानकारी मिल पाएगी. इसके लिए दोनों मंत्रालयों ने पूरा खाका तैयार किया है. अभी हमारे देश में केवल कुछ ही जलाशयों के जलस्‍तर की जानकारी सरकारी तंत्र में मौजूद है. इससे भविष्‍य में योजना बनाने को लेकर भी अच्‍छा काम हो सकेगा.

आखिर क्‍या है जलदूत  ऐप

जलदूत एक ऐप है जिसमें देश के अलग-अलग गांवों में काम करने वाले ग्राम रोजगार सहायक को इस ऐप पर अपना रजिस्‍ट्रेशन करना होगा. ये लोग जलदूत भी कहलाए जाएंगें. रजिस्‍टर्ड होने के बाद उसे साल में दो बार अपने-अपने गांवों के सभी जलाशयों के जलस्‍तर को नापकर उसकी जानकारी ऐप में डालनी है. उसके साथ ही उन्‍हें अपनी एक फोटो उस कुएं के पास खींचकर अपलोड करनी होगी जहां का वो माप कर रहे हैं. जिससे ये डाटा सीधे केन्‍द्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के पास पहुंच जाएगा, और सरकार ये जान पाएगी कि आखिर जिस पानी के स्‍तर को उठाने के लिए सरकार काम कर रही है वो सही तरीके से हो भी रहा है या नहीं. सोमवार को इस जलकूप एप का केन्‍द्रीय मंत्री फगन सिंह कुलस्‍ते, साध्‍वी निरंजन ज्‍योति और कपिल मोरेश्‍वर पाटिल ने लॉन्‍च किया.

आज कितने जलाशयों का सरकार के पास है रिकॉर्ड

मौजूदा समय में केन्‍द्रीय भूजल बोर्ड के पास देश के 23 हजार निगरानी कुओं का डेटा है. सरकार ने इस संख्‍या को बढ़ाने के लिए भी एक लक्ष्‍य निर्धारित किया है. सरकार की तैयारी है कि आने वाले दिनों में 11 हजार से ज्‍यादा और कुओं को इसमें जोड़ा जाए.जिससे सरकार के पास एक डेटा बैंक तैयार हो सके.

कैसे किया जाएगा पानी का माप

इसके लिए भी ऐप में पूरी जानकारी मुहैया कराई गई है कि आखिर इसकी जांच कैसे करनी है. ग्राम सेवकों को एक धातु की डंडी को स्‍टीप टेप का इस्‍तेमाल कर पानी का नाप करना है. अगर वो उनके पास उपलब्‍ध नहीं है तो वे लोग इसके लिए एक निशान वाली रस्‍सी का भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

15 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

13 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

15 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

15 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

18 hours ago