✕

होम / यूटिलिटी / जानिए कब से आम आदमी के लिये खुल जाएगा इंडिया गेट

जानिए कब से आम आदमी के लिये खुल जाएगा इंडिया गेट

आज शाम को पीएम मोदी इसका उद्घाटन करने जा रहे हैं. जिसके बाद कल से शुक्रवार से आप आ सकते हैं. अब इस उद्घाटन के बाद जब आप यहां आयेंगें तो आपको कईं नई जगह देखने को मिलेंगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

आज पीएम मोदी सेंट्रल विस्‍टा के पहले चरण का उद्घाटन करने जा रहे हैं. जिसके लिए पूरे इलाके को शाम के बाद सील कर दिया जाएगा. शाम को 6 बजे से लेकर रात 9 बजे तक होने वाले इस कार्यक्रम के बाद कल 9 सितंबर से पूरे इंडिया गेट परिसर को आम आदमी के लिए खोल दिया जाएगा और आप पहले की तरह यहां अपने परिवार के साथ आकर घूम सकते हैं.


आज शाम को होना है  उद्घाटन
इंडिया गेट से लेकर राष्‍ट्रपति भवन तक के इलाके को पुनर्विकसित किया गया है. आज शाम को पीएम मोदी इसका उद्घाटन करने जा रहे हैं. जिसके बाद कल से शुक्रवार से आप आ सकते हैं. अब इस उद्घाटन के बाद जब आप यहां  आयेंगें तो आपको कईं नई जगह देखने को मिलेंगी. यहां बने तालाबों  से लेकर नए वॉक-वे बनाए गए हैं. जिनकी लंबाई लगभग16 किलोमीटर की है. पहले यहां कर्तव्‍य पथ  जिसे पहले राजपथ के नाम से जाना जाता था उसके किनारे लाल रंग की रेत बिछाई जानी थी. लेकिन अब उन पर लाल पत्‍थर बिछा दिया गया है. 987 क्रंकीट के बोलार्ड बनाए गए हैं जो सड़कबंदी का काम कर रहे हैं.
 
नए बेंच और नए पुल बनाए गए हैं
इंडिया गेट पर आकर बैठना युवाओं के लिए बड़ा आकर्षक होता है. सर्दियों में दिन में और गर्मियों में रात में इंडिया गेट के परिसर के आसपास काफी लोग जाते हैं. ऐसे में यहां बनी बेंच को भी अब नया बना दिया गया है. इस पूरे परिसर में 422 नई बेंच बनाई गई हैं. यही नहीं यहां बने तालाबों के ऊपर  जो पहले से बने पुल थे उन्‍हें भी नया बना दिया गया है. 16 पुलों को नया बना दिया गया है. जब आप उनसे तालाबों को पार करेंगें तो आपको सुखद अनुभव होगा.


सड़क के दोनों ओर शॉपिंग मॉल और वेंडिग जोन
राष्‍ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक के आसपास के इलाके में हरियाली के आसपास वेंडिंग जोन भी बनाए गए हैं. सरकार की योजना इस ग्रीन एरिया के बीच राज्‍यों के स्‍टॉल बनाने की भी है. जिससे अलग- अलग राज्‍यों एम्‍पोरियम बनाए जा सके. इस पूरे इलाके में पहले विदेशी पर्यटकों के लिए घूमने आने पर पार्किंग की समस्‍या होती थी. उस समस्‍या को भी काफी हद तक खत्‍म कर दिया गया है. यहां दो नई 1100 से ज्‍यादा गाडि़यों के लिए पार्किंग बनाई गई हैं. पूरे इलाके की सुरक्षा के लिए 300 से ज्‍यादा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं. आज उद्घाटन के बाद आप कल से इस इलाके का एक बार फिर आनंद ले सकेंगे.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

16 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

14 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

16 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

17 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

19 hours ago