होम / यूटिलिटी / क्या है PM Vishwakarma योजना? किस तरह उठाएं फायदा!

क्या है PM Vishwakarma योजना? किस तरह उठाएं फायदा!

योजना के तहत जहां लोगों को स्किल ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी वहीं इस योजना में 3 लाख रुपए तक का लोन प्रदान करने का प्रवाधान भी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना 73वां जन्मदिन मनाया था और इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने देश के कारीगरों और शिल्पकारों को एक बहुत बड़ा तोहफा दिया है. अपने जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री ने ‘पीएम विश्वकर्मा योजना’ (PM Vishwakarma) लॉन्च की है. इस योजना के लिए 13,000 करोड़ रुपयों को आवंटित किया गया है और इस योजना की बदौलत पारंपरिक रूप से कुशल लोगों को कारोबार शुरू करने में मदद मिलेगी. 

PM Vishwakarma योजना
इस योजना के तहत जहां एक तरफ लोगों को स्किल ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी वहीं दूसरी तरफ इस योजना में 2 बार 3 लाख रुपए तक का लोन प्रदान करने का प्रवाधान भी है. अब इससे पहले कि हम इस योजना से मिलने वाले लाभों के बारे में पढ़ें, आइए पहले ये जान लेते हैं कि आखिर पीएम विश्वकर्मा (PM Vishwakarma) योजना क्या है? चमड़े का काम करने, सोने के आभूषण बनाने, लोहे के औजार बनाने और बाल काटने जैसे कौशल को पारंपरिक कौशल की श्रेणी में रखा जाता है. आपको बता दें कि सरकार द्वारा इस योजना में ऐसे 18 पारंपरिक कौशलों को शामिल किया गया है और इनकी बदौलत ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के कारीगरों और शिल्पकारों को मदद मिलेगी. 

मिलेंगे 3 लाख रुपए?
पीएम विश्वकर्मा (PM Vishwakarma) योजना के तहत मिलने वाला सबसे बड़ा फायदा यह है कि अगर पारंपरिक कौशल रखने वाले किसी व्यक्ति को अपना खुद का कारोबार शुरू करना हो तो वह इस योजना के तहत लोन लेकर ऐसा कर सकता है. इस योजना के तहत पारंपरिक कौशल रखने वाले किसी भी व्यक्ति को 3 लाख तक का लोन दिए जाने का प्रावधान है. लेकिन आपको बता दें कि यह पैसे आपको दो विभिन्न चरणों में प्रदान किए जाएंगे. जहां पहले चरण में आपको सिर्फ 1 लाख रुपए तक का लोन मिलता है, वहीँ दूसरे चरण में आपको 2 लाख रुपए प्रदान किए जा सकते हैं. पारंपरिक कौशल रखने वाले शिल्पकारों और कामगारों को ये लोन 5% प्रतिवर्ष की ब्याज दर पर प्रदान करवाए जाएंगे. 

स्किल ट्रेनिंग और रोजाना भत्ता 
प्रधानमंत्री द्वारा लॉन्च की गई पीएम विश्वकर्मा (PM Vishwakarma) योजना की एक खास बात ये भी है कि इस योजना तहत सुनिश्चित किए गए 18 पारंपरिक कौशलों में लोगों को बेहतर बनाने के लिए मास्टर ट्रेनरों द्वारा स्किल ट्रेनिंग भी प्रदान की जाएगी. कमाल की बात ये है कि न सिर्फ स्किल ट्रेनिंग बल्कि इन लोगों को 500 रूपए प्रतिदिन का भत्ता भी प्रदान नहीं किया जाएगा. इस योजना के तहत ट्रेनिंग लेने वाले लोगों को PM विश्वकर्मा सर्टिफिकेट और ID कार्ड और टूलकिट के लिए 15,000 रूपए भी प्रदान किये जाएंगे. 
 

यह भी पढ़ें: कल लॉन्च होगा Jio AirFiber, क्या होगी कीमत और स्पेशल फीचर्स?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

2 days ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

2 days ago

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

4 days ago

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

6 days ago

गणेश चतुर्थी पर सोना हुआ सस्ता, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे भाव; चांदी भी ₹5,000 लुढ़की

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

6 days ago


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago