✕

होम / यूटिलिटी / मिलावटखोरों की अब नहीं खैर, देशभर में स्थापित होंगी फूड टेस्टिंग लैब्स

मिलावटखोरों की अब नहीं खैर, देशभर में स्थापित होंगी फूड टेस्टिंग लैब्स

सरकार फूड प्रोसेसिंग के स्तर को बढ़ावा देने और उसकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए 100 फूड टेस्टिंग लैब्स और फूड इरेडिएशन सेंटर बनाएगी. 

रितु राणा 1 year ago

आजकल खाने-पीने की हर चीज में मिलावट होने लगी है. छोटी दुकानों से लेकर बड़े-बड़े ब्रैंड के नाम पर भी लोगों को केवल मिलावटी सामान परोसा जा रहा है. इससे लोगों की सेहत और उनके विश्वास के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है. ऐसे में सरकार ने इन मिलावटखोरों पर नकेल कसने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. केंद्र सरकार ने देशभर में फूड टेस्टिंग लैब बनाने का ऐलान कर दिया है. इसके अलावा 50 फूड इरेडिएशन सेंटर भी खोलने की बात कही है. इसका उद्देश्य प्रोडक्ट की गुणवत्ता में सुधार लाना है.  

100 फूड टेस्टिंग लैब होंगी स्थापित
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान ने उद्योग मंडल फिक्की के सेमिनार में कहा कि सरकार प्रोसेसिंग स्तर को बढ़ावा देने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के अपने प्रयासों के तहत फूड टेस्टिंग लैब्स बनाएगी. मंत्री ने उद्योग से प्रोडक्ट की गुणवत्ता से समझौता न करने को कहा क्योंकि इससे न केवल ब्रैंड बल्कि देश की छवि भी प्रभावित होती है. उन्होंने कहा कि मंत्रालय 100 फूड टेस्टिंग लैब स्थापित करेगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उत्पाद नियामकों द्वारा निर्धारित मानक मानदंडों को पूरा करते हों. उन्होंने आश्वासन दिया कि वह खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के विकास को प्रभावित करने वाले किसी भी मामले और चुनौतियों का समाधान करने का प्रयास करेंगे.

फूड इरेडिएशन सेंटर्स के लिए संभावित उद्यमियों से आमंत्रित किए रुचि पत्र 
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने 50 बहु-उत्पाद खाद्य विकिरण इकाइयां( Multi-Product Food Irradiation Units) स्थापित करने के लिए संभावित उद्यमियों से पहले ही रुचि पत्र (ईओआई) आमंत्रित किए हैं. ये यूनिट्स मंत्रालय के समर्थन से प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना (पीएमकेएसवाई) के एक घटक, एकीकृत शीत भंडारण श्रृंखला और मूल्य संवर्धन अवसंरचना (कोल्ड चेन योजना) के तहत स्थापित की जाएंगी. मांग-संचालित कोल्ड चेन योजना के तहत पात्र परियोजनाओं को अनुदान-सब्सिडी के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी. पासवान ने कहा कि खाद्य उद्योग, कुछ वस्तुओं पर जीएसटी में कमी की मांग कर रहा है और उन्होंने इस मुद्दे को सही मंच पर उठाया है.

भारत को वैश्विक खाद्य केंद्र बनाने का आह्वान
पासवान ने बर्बादी को कम करने और मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया. मंत्री ने उद्योग जगत के कारोबारियों से भारत को वैश्विक खाद्य केन्द्र (फूड बास्केट) बनाने का भी आह्वान किया. पासवान ने कहा कि भारतीय खाद्य उत्पादों को वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय होना चाहिए. भारतीय खाद्य मानकों को वैश्विक मानकों के रूप में मान्यता दी जानी चाहिए.

इसे भी पढ़ें-शार्क टैंक इंडिया सीजन 4 में Snapdeal के कुणाल बहल की एंट्री, आउट हुए दीपिंदर गोयल


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago