✕

होम / यूटिलिटी / टीवी देखना होगा महंगा, फेवरेट चैनल देखने के लिए चुकाने होंगे इतने पैसे

टीवी देखना होगा महंगा, फेवरेट चैनल देखने के लिए चुकाने होंगे इतने पैसे

टीवी देखने वालों के लिए बुरी खबर हो सकती है, क्योंकि कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है लोकसभा चुनाव के बाद टीवी देखना महंगा हो सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टीवी पर भी महंगाई की मार पड़ने वाली है. जल्द ही टीवी देखने के लिए आपको अपनी जेब से और ज्यादा पैसा निकालना होगा. डिज्नी स्टार (Disney Star), वायाकॉम 18 (Viacom18), जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स (Sony Pictures Networks) ने अपने रेट में इजाफा कर दिया है. इसका असर सीधा आपकी जेब पर पड़ने वाला है. लोकसभा चुनाव संपन्न होने के साथ ही कभी भी टीवी चैनलों के रेट बढ़ सकते हैं.

ट्राई ने दिया था ये सुझाव 

सभी ब्राडकास्टिंग कंपनियों ने डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म ऑपरेटर्स (DPO) से नए एग्रीमेंट पर साइन करने को कहा था. इसके बाद टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सभी ब्रॉडकास्टर्स से कहा था कि वो लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) होने तक एग्रीमेंट साइन न करने वालों के सिग्नल बंद नहीं करें. अब ट्राई कभी भी इसकी मंजूरी दे सकता है.

इस ऑटोमोबाइल कंपनी ने लॉन्‍च किया बायोगैस प्‍लांट, ऐसे कार्बन को जीरो करने की है तैयारी

कितना होगा इजाफा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीवी सब्सक्रिप्शन रेट में 5 से 8 फीसद का इजाफा हो सकता है. यानी अभी अगर आप TV देखने के लिए मंथली टीवी सब्सक्रिप्शन पर 500 रुपये खर्च करते है, तो आपके टीवी सब्सक्रिप्शन रेट में करीब 40 रुपये का इजाफा हो सकता है. वहीं, अगर हर महीने टीवी सब्सक्रिप्शन पर आप 1000 रुपये खर्च करते है, तो इसमें करीब 80 रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है. जनवरी में लीडिंग ब्रॉडकॉस्टर ने अपने बेस बुके दरों में करीब 10 फीसदी का इजाफा किया था. रिपोर्ट के हवाले से दावा किया जा रहा है कि Viacom18 में सबसे ज्यादा करीब 25 फीसदी का इजाफा होगा. मतलब करीब 500 रुपये मंथली सब्सक्रिप्शन में करीब 125 रुपये का इजाफा होगा.

जल्द बढ़ सकती हैं कीमतें

रिपोर्ट की मानें, तो क्रिकेट और एंटरटेनमेंट चैनल की मार्केट हिस्सेदारी में करीब 25 फीसदी की है. वहीं, सब्सक्रिप्शन रेट में बढ़ोतरी की नई कीमत फरवरी में लागू होनी थी. लेकिन चुनावों के कारण उनपर होल्ड था. ऐसे में उम्मीद है कि जून में नई सरकार बनने के बाद ब्रॉडकास्टर्स डीपीओ पर दरें बढ़ाने के लिए दबाव डाल सकती हैं. एयरटेल डिजिटल टीवी और उसके जैसे कुछ डीपीओ ने पहले ही कीमतों में मामूली इजाफा कर दिया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

11 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

11 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

10 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

10 hours ago