✕

होम / यूटिलिटी / आज से इस सेवा से नि:शुल्‍क घूमिए सेंट्रल विस्‍टा

आज से इस सेवा से नि:शुल्‍क घूमिए सेंट्रल विस्‍टा

इंडिया गेट परिसर में सुभाष चंद्र बोस की भव्‍य प्रतिमाभी लगाई गई है. समूचे परिसर को पहले से और भी बेहतर बना दिया गया है, जिसमें सुंदर तालाब और शानदार वॉक वे बनाया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

गुरुवार को पीएम मोदी के भव्‍य उद्घाटन के बाद अब कल से इंडिया गेट आम आदमी के लिए खुलने जा रहा है. अगर आप भी अपने परिवार के साथ इंडिया गेट और उसके आसपास बने सेंट्रल विस्‍टा को घूमने की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है. आज से अगले एक हफ्ते तक आप सेंट्रल विस्‍टा तक नि:शुल्‍क तरीके से पहुंच सकते हैं.  जी हां, इसके लिए दिल्‍ली मेट्रो की फीडर सेवा के जरिए आप अगले एक हफ्ते तक नि:शुल्‍क तरीके से पहुंच सकते हैं.


कहां से मिलेगी दिल्‍ली मेट्रो की ये नि:शुल्‍क सवारी 
दिल्‍ली मेट्रो ने सेंट्रल विस्‍टा देखने के लिए आने वाले यात्रियों को नि:शुल्‍क इंडिया गेट तक ले जाने के लिए छ: फीडर बसों की व्‍यवस्‍था की है.  ये फीडर सेवा आपको भैंरो मार्ग से मिलेगी.  भैंरो मार्ग से चलकर ये फीडर बसें आपको इंडिया गेट के सी हैक्‍सॉगन प्‍वॉइंट तक नि:शुल्‍क रूप से छोड़ेगी.  शुक्रवार से शुरू होकर ये सेवा अगले एक हफ्ते तक सेंट्रल विस्‍टा देखने के लिए आने वाले लोगों को लाने और ले जाने का काम करेगी.


गुरुवार को हुआ है सेंट्रल विस्‍टा का उद्घाटन
गुरुवार को पीएम मोदी ने एक भव्‍य कार्यक्रम के दौरान कर्तव्‍य पथ का उद्घाटन किया. इस उद्घाटन में सुभाष चंद्र बोस की भव्‍य प्रतिमा का भी अनावरण किया गया. इस कार्यक्रम के लिए इंडिया गेट और पूरे सेंट्रल विस्‍टा को दुल्‍हन की तरह सजाया गया था. पीएम मोदी सहित कईं बड़े मंत्रियों की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम में कईं देशों के राजनयिक भी मौजूद रहे. 


क्‍या क्‍या बनाया गया है सेंट्रल विस्‍टा में 
सेंट्रल विस्‍टा में राष्‍ट्रपति भवन से लेकर इंडिया गेट तक के इलाके को पुनर्विकसित किया गया है.  सरकार की ओर से आज तक राजपथ के नाम से जाने वाले रोड का नाम भी बदलकर कर्तव्‍य पथ कर दिया गया है.  इस इलाके में स्थित तालाबों का भी रेनोवेशन किया गया है.  जिसमें 16 पुल बनाए गए हैं और बैठने के लिए कई बेंच भी लगाए गए हैं. 


बीते लंबे समय से बंद था इंडिया गेट 
सेंट्रल विस्‍टा के इस कार्य के चलते इंडिया गेट पिछले लंबे समय बंद कर दिया गया था. इंडिया गेट घूमने के लिए आने वाले लोग दूर से इसके सामने फोटो ग्राफी करने से लेकर इसका आनंद ले पा रहे थे.  लेकिन अब शुक्रवार से ये आम आदमी के लिए पूरी तरह से खुलने जा रहा है.  जिसके लिए लोगों को लाने ले जाने के लिए दिल्‍ली मेट्रो की फीडर सेवा की भी व्‍यवस्‍था भी की गई है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

16 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

14 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

16 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

17 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

19 hours ago