✕

होम / यूटिलिटी / अब आधार से वोटर आईडी कार्ड लिंक करने की बारी, जानिए क्या करना होगा

अब आधार से वोटर आईडी कार्ड लिंक करने की बारी, जानिए क्या करना होगा

इस अभियान के तहत फर्जी वोटर कार्ड पर नकेल कसी जाएगी. यह अभियान 31 दिसंबर तक चलेगा और शुरुआत में यह पूरी तरह से ऐच्छिक होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने देश के कई राज्यों में 1 अगस्त से एक विशेष अभियान चलाने की घोषणा की है. इस अभियान के तहत फर्जी वोटर कार्ड पर नकेल कसी जाएगी. यह अभियान 31 दिसंबर तक चलेगा और शुरुआत में यह पूरी तरह से ऐच्छिक होगा. इसके तहत मतदाता का नाम अगर एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्र में होगा तो फिर एक ही में नाम रहेगा और बाकी में से कट जाएगा. हालांकि इसको रोकने के लिए कांग्रेस पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन कोर्ट ने उनको दिल्ली हाईकोर्ट जाने के लिए कह दिया. 

पूरे देश में शुरू होगा अभियान

फिलहाल ये अभियान पूरे देश में शुरू होगा. महाराष्ट्र के मुख्य चुनाव आयुक्त श्रीकांत देशपांडे ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी के तहत वोटर लिस्ट अपडेट करने की प्लानिंग है. इसके लिए बीएलओ एक अगस्त से रजिस्टर्ड वोटर्स से आधार कलेक्शन का काम शुरू करेंगे. 1 अगस्त से 31 दिसंबर तक जागरुकता कार्यक्रम चलाया जाएगा, लोगों से घर-घर जाकर संपर्क किया जाएगा. इससे वोटर लिस्ट में डुप्लीकेसी रोकने में मदद मिलेगी. 2015 में वोटर आईडी को आधार से लिंक कराने की योजना पर चुनाव आयोग ने काम शुरू किया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी थी.

बीएलओ जाएंगे प्रत्येक मतदाता के घर

चुनाव आयोग की चिट्ठी के मुताबिक, वोटर कार्ड से आधार लिंक करवाने मतदाता की इच्छा पर निर्भर होगा, अगर वो नहीं करवाता तो उसे ऐसा करने के लिए पर्याप्त वजह बतानी होगी. 1 अप्रैल 2023 या उससे पहले तक वोटर लिस्‍ट में जिनके भी नाम हैं, उन्‍हें अपना आधार नंबर बताना होगा. इसके लिए फॉर्म 6-बी का इस्‍तेमाल होगा. कैंप लगाकर मतदाताओं को वोटर आईडी से आधार कार्ड लिंक कराने व आधार नंबर देने के लिए प्रेरित किया जाएगा.

अगर नहीं देगा आधार तो करवाना होगा इन 11 डॉक्यूमेंट्स में से कोई एक

अगर वोटर अपना आधार नंबर न देना चाहे तो उन्‍हें लिखकर देना होगा कि उनके पास आधार नहीं है. फिर उनके पास वोटर आईडी को 11 वैकल्पिक दस्तावेजों के लिए वेरिफाई कराने का विकल्प होगा. इनमें से ये कुछ डॉक्यूमेंट्स हैंः-

  1. मनरेगा जॉब कार्ड
  2. फोटो वाली बैंक पासबुक
  3. ड्राइविंग लाइसेंस
  4. पैन नंबर
  5. भारतीय पासपोर्ट
  6. हेल्‍थ इंश्योरेंस स्मार्ट कार्ड
  7. पेंशन दस्तावेज
  8. सरकारी सेवा के पहचान पत्र

कांग्रेस पार्टी के रणदीप सुरजेवाला को पड़ी थी लताड़

भारत सरकार ने आधार कार्ड को वोटर आईडी से लिंक (Aadhaar with Voter ID card) करना अनिवार्य कर दिया था. कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला (congress leader Randeep Surjewala) ने इस फैसले पर आपत्ति दर्ज करते हुए सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देते हुए इस कानून को निरस्त करने की मांग की थी. लेकिन सुप्रीम कोर्ट में न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना की पीठ ने उनकी याचिका खारिज करते हुए उन्हें हाईकोर्ट जाने के लिए कह दिया. 

VIDEO: चीनी मोबाइल कंपनी Vivo कैसे बन रही है देश की अखंडता-संप्रभुता के लिए खतरा?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

6 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

53 minutes ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

44 minutes ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

3 hours ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

3 hours ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

3 hours ago