✕

होम / यूटिलिटी / सस्ती हुई शाकाहारी थाली, मांसाहारी थाली के बढ़े दाम, जान लीजिए क्या हैं कारण?

सस्ती हुई शाकाहारी थाली, मांसाहारी थाली के बढ़े दाम, जान लीजिए क्या हैं कारण?

दिसंबर में घर का बना खाना सस्ता हो गया है. शाकाहारी यानी वेज थाली 3 फीसदी सस्ती हुई है. हालांकि, नॉन-वेज थाली की कीमत में 3% की बढ़ोतरी हुई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

महंगाई के मोर्चे पर आपके लिए राहत भरी खबर है. क्रिसिल मार्केट इंटेलिजेंस एंड एनालिटिक्स रिपोर्ट के मुताबिक, घर में बनी शाकाहारी थाली की कीमत में दिसंबर में मंथली बेसिस पर 3 फीसदी की गिरावट हुई है, हालांकि, इस दौरान मांसाहारी थाली की कीमत में भी 3 फीसदी की ही बढ़ोतरी हुई है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात से फ्रेश सप्लाई के कारण टमाटर की कीमतों में इस महीने के दौरान 12 फीसदी की गिरावट आई है, जबकि उत्तर में शीत लहर के कारण प्रोडक्शन में कमी के कारण ब्रायलर की कीमतों में इस महीने के दौरान अनुमानित 11 फीसदी की बढ़ोतरी के कारण मांसाहारी थाली की लागत में तेज गति से बढ़ोतरी हुई है.

फेस्टिव और वेडिंग सीजन में डिमांड में बढ़ोतरी

रिपोर्ट में बताया गया कि फेस्टिव और वेडिंग सीजन में डिमांड में बढ़ोतरी और चारे की ऊंची लागत ने भी कीमत बढ़ोतरी को हवा दी है. रिपोर्ट के अनुसार, आलू और प्याज की कीमतों में क्रमशः 2 फीसदी और 12 फीसदी की मंथली गिरावट ने दिसंबर में शाकाहारी थाली की कीमत में गिरावट को सहारा दिया है. हालांकि, एनुअल बेसिस पर शाकाहारी थाली की कीमत में बढ़ोतरी की वजह टमाटर और आलू की कीमतों में बढ़ोतरी होना है, जिनकी हिस्सेदारी शाकाहारी थाली की कीमत में 24 फीसदी की है.

सालाना बेसिस पर आलू और टमाटर की कीमतें बढ़ी

दिसंबर में टमाटर की कीमत सालाना आधार पर 24 फीसदी बढ़कर 47 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि पिछले साल दिसंबर में यह 38 रुपये प्रति किलोग्राम थी. आलू की कीमत पिछले साल के निचले आधार से 50 फीसदी बढ़कर दिसंबर 2024 में 36 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि दिसंबर 2023 में यह 24 रुपये प्रति किलोग्राम थी. इसका कारण प्रोडक्शन में अनुमानित 6 फीसदी की गिरावट है.

वेजिटेबल ऑयल की कीमतों में 16 फीसदी की बढ़ोतरी

इंपोर्ट ड्यूटी में इजाफे के कारण वेजिटेबल ऑयल की कीमतों में 16 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, साथ ही फेस्टिव और वेडिंग सीजन के चलते इसकी डिमांड में भी बढ़ोतरी हुई है. शाकाहारी थाली में रोटी, सब्जियां (प्याज, टमाटर और आलू), चावल, दाल, दही और सलाद शामिल हैं. नॉन-वेज थाली में दाल को छोड़कर सभी चीजें समान होती हैं. इसकी जगह चिकन (ब्रायलर) को शामिल किया जाता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

18 hours ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

2 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

18 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

20 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

18 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

20 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago