होम / यूटिलिटी / सब्जियों के दाम फिर आसमान पर, जानें आलू-गोभी-टमाटर-बैंगन कितना हुआ महंगा
सब्जियों के दाम फिर आसमान पर, जानें आलू-गोभी-टमाटर-बैंगन कितना हुआ महंगा
पूरे दिल्ली-NCR में सब्जियों की कीमतें कंट्रोल से बाहर हैं. फुटकर रेडी विक्रेता इसके पीछे का कारण यह बताते हैं कि उन्हें पीछे से ही सब्जियां महंगी मिल रही हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
नोएडा: भारत में महंगाई तेजी से बढ़ती जा रही है. इसे कंट्रोल करने के लिए RBI भी लगातार रेपो रेट बढ़ा रहा है, पर फौरी तौर पर देश की आम जनता को कोई राहत नहीं मिल रही है. डेली यूज की चीजें भी लगातार महंगी होती जा रही हैं. सब्जियां भी इनमें से एक हैं. सब्जियों के दाम इन दिनों आसमान छू रहे. गोभी तो 100 रुपये किलो मिल रहा.
दिल्ली-NCR में सब्जियों की कीमतें आउट ऑफ कंट्रोल
पूरे दिल्ली-NCR में सब्जियों की कीमतें कंट्रोल से बाहर हैं. फुटकर रेडी विक्रेता इसके पीछे का कारण यह बताते हैं कि उन्हें पीछे से ही सब्जियां महंगी मिल रही हैं. सफल स्टोर पर कीमतों को पूरी तरह से कंट्रोल में रखने की कोशिश की जाती है, बावजूद इसके इन स्टोर्स पर भी कीमतें आउट ऑफ कंट्रोल हैं. हां, सफल स्टोर पर फुटकर रेडी विक्रेताओं के मुकाबले कीमतें कुछ कंट्रोल में जरूर हैं.
सफल स्टोर पर सब्जियों के रेट
आइए, अब आपको बताते हैं किस सब्जी का क्या रेट चल रहा. नोएडा में सफल स्टोर पर आलू 18 से 22 रुपए प्रतिकिलो बिक रहा. वहीं, गोभी की कीमत 98 रुपये प्रतिकिलो है. सफल स्टोर पर बैंगन 45 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा. टमाटर की बात करें तो नोएडा के सफल स्टोर पर इसकी कीमत 54 रुपये प्रतिकिलो है.
फुटकर विक्रेताओं के रेट
सफल स्टोर का रेट जानने के बाद अब आप नोएडा के फुटकर विक्रेताओं के रेट जान लीजिए. सब्जी के फुटकर विक्रेताओं के पास आलू 25 से 30 रुपए प्रतिकिलो बिक रहा. वहीं, गोभी की कीमत 100 रुपये प्रतिकिलो और कहीं-कहीं उससे भी अधिक है. बैंगन की कीमत में भी आग लगी हुई है. फुटकर विक्रेता बैंगन 80 रुपये प्रतिकिलो दे रहे. वहीं, टमाटर 50 से 60 रुपये प्रतिकिलो के बीच है. धनिया का पत्ता 300 रुपये किलो बिक रहा.
सब्जियों की कीमतें बढ़ने का कारण
अधिकतर सब्जी विक्रेता बढ़ती कीमतों के लिए खराब मौसम को जिम्मेदार मानते हैं. उनके मुताबिक पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-NCR में बारिश हो रही है, जिसके कारण कई सब्जियां खेतों में ही नष्ट हो गईं. मांग ज्यादा और आपूर्ति कम होने के कारण सब्जियों की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं. हम आपको बता दें कि दिल्ली-NCR में सबसे अधिक सब्जियों की खेती साहिबाबाद में होती है. यहीं से पूरे दिल्ली-NCR में सब्जियों की सबसे ज्यादा सप्लाई होती है. फिलहाल, सब्जियों की बढ़ती कीमतों से जल्दी कोई राहत नहीं मिलने वाली है.
VIDEO : तेल पर बोलते हुए घी पर निशाना साध गए बाबा रामदेव, जानिए क्या कहा?
टैग्स