✕

होम / यूटिलिटी / आज से बदल गए UPI ट्रांजेक्शन के नियम, अब कर सकेंगे इतने लाख रुपये का लेनदेन

आज से बदल गए UPI ट्रांजेक्शन के नियम, अब कर सकेंगे इतने लाख रुपये का लेनदेन

हर दिन यूपीआई लेनदेन की सीमा में बदलाव हो गया है. इसे लेकर भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने घोषणा कर दी है, आइए नई लिमिट जानते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश में यूपीआई ट्रांजेक्शन तेजी से बढ़ा है. स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने वाला लगभग हर शख्स छोटे-बड़े लेनदेन और पैसा ट्रांसफर करने के लिए यूपीआई का प्रयोग कर रहा है. बड़े दुकानदारों से लेकर सड़क किनारे छोटी दुकान वालों ने तक क्यूआर कोड से पेमेंट के इस सिस्टम को अपना लिया है. हालांकि, इसकी डेली लिमिट को लेकर हमेशा से सवाल खड़े किए जाते रहे हैं. अब नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने इस दिक्कत को भी दूर कर दिया है. आज यानि सोमवार, 16 सितंबर से कई चीजों के लिए यूपीआई ट्रांजेक्शन की डेली लिमिट में इजाफा होने जा रहा है. आइए आपको इस बारे में सारी जानकारी देते हैं. 

आरबीआई ने अगस्त में दिए थे बदलाव के निर्देश  

एनपीसीआई (National Payments Corporation of India) ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के निर्देशानुसार, 16 सितंबर से कई जगहों पर यूपीआई ट्रांजेक्शन लिमिट बढ़ाने का फैसला लिया है. आरबीआई ने 8 अगस्त को मॉनिटरी पॉलिसी मीटिंग के बाद यूपीआई ट्रांजेक्शन की सीमा बढ़ाने की घोषणा की थी. इस बारे में एनपीसीआई ने सभी यूपीआई एप, पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स और बैंकों को भी जानकारी दे दी है. साथ ही उनसे अनुरोध किया है कि अपने सिस्टम को नए निर्देशों के हिसाब से अपडेट कर लें. 

इन जगहों पर हो सकेगा 5 लाख रुपये का पेमेंट 

एनपीसीआई के अनुसार, नए नियमों के तहत अब आप कल से टैक्स (Tax Payment) भरने के लिए यूपीआई के जरिए 5 लाख रुपये तक ट्रांसफर कर पाएंगे. हॉस्पिटल बिल (Hospital Bill), शिक्षा संस्थानों की फीस (Educational Fees), आईपीओ (IPO) और आरबीआई की रिटेल डायरेक्ट स्कीम्स (Retail Direct Schemes) में भी 5 लाख रुपये तक के ट्रांजेक्शन हो पाएंगे. हालांकि, बढ़ी हुई लिमिट का इस्तेमाल हर ट्रांजेक्शन में नहीं होगा. इससे पहले एनपीसीआई ने दिसंबर, 2021 और दिसंबर, 2023 में यूपीआई ट्रांजेक्शन लिमिट में बदलाव किया था. साथ ही एक ही अकाउंट से कई लोगों द्वारा लेनदेन करने की सुविधा यूपीआई सर्कल (UPI Circle) भी शुरू की गई है. 

बैंक अपने हिसाब से भी सेट कर सकते हैं लिमिट 

अभी बाकी सभी तरह के यूपीआई ट्रांजेक्शन के लिए एक लाख रुपये की डेली लिमिट ही है. हालांकि, अलग-अलग बैंक अपने हिसाब से भी यह लिमिट सेट कर सकते हैं. इलाहाबाद बैंक की यूपीआई ट्रांजेक्शन लिमिट 25,000 रुपये है. वहीं, एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) एक लाख रुपये तक के ट्रांजेक्शन मंजूर करते हैं. इसके अलावा कैपिटल मार्केट, कलेक्शन, इंश्योरेंस और विदेशी लेनदेन (Foreign Inward Remittances) के लिए यही लिमिट 2 लाख रुपये प्रतिदिन तक है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

4 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago