✕

होम / यूटिलिटी / अब से साधारण बसों में भी मिलेगी ट्रेन जैसी सुविधा, यात्री बुक कर सकेंगे अपनी सीट

अब से साधारण बसों में भी मिलेगी ट्रेन जैसी सुविधा, यात्री बुक कर सकेंगे अपनी सीट

साधारण श्रेणी की रोडवेज बसों में आमतौर पर यात्रियों को सीट बुकिंग की सुविधा नहीं मिलती थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः साधारण श्रेणी की रोडवेज बसों में आमतौर पर यात्रियों को सीट बुकिंग की सुविधा नहीं मिलती थी. यूपी रोडवेज में यात्री बस में सवार होने के बाद जहां खाली सीट होती थी, वहां पर बैठ जाते थे. ऐसे में यात्रियों को मनचाही सीट नहीं मिल पाती थी और कई बार उनकी यात्रा मुश्किल से पूरी होती थी. लेकिन आज से यात्रियों को यूपी रोडवेज में सफर के दौरान बड़ी सौगात मिल गई है. अब यात्री बस में सवार होने से पहले अपनी मनचाही सीट को रिजर्व करा सकते हैं. हालांकि इसके लिए उनको टिकट की कीमत के अलावा रिजर्वेशन चार्ज अलग से देना होगा. 

पूरे प्रदेश में शुरू हुई सुविधा

इस सुविधा को पूरे प्रदेश में आज से शुरू कर दिया गया है. इसमें लोकल रूट के अलावा लंबे रूट और दूसरे राज्यों में जाने वाली बसों में भी सीट बुक हो सकेगी. हालांकि अभी इस सुविधा के लिए उनको टिकट खिड़की से टिकट लेना होगा. वहीं जल्द ही इस सुविधा को ऑनलाइन कर दिया जाएगा. इसके लिए सभी बस स्टेशनों पर आरक्षण काउंटर खोल दिए गए हैं. 

30 दिन पहले करवा सकते हैं बुकिंग

ध्यान देने वाली बात ये है कि इन साधारण श्रेणी बसों में यात्रा तिथि के 30 दिन पहले आरक्षण करवाने की सुविधा ही दी जाएगी. इसके बाद रिजर्वेशन नहीं हो सकेगा. रोडवेज की वातानुकूलित (एसी) बसों में रिजर्वेशन की ऑनलाइन आरक्षण की सुविधा पहले से मौजूद है.

इतना लगेगा रिजर्वेशन चार्ज

आरक्षण टिकट पर बस नंबर और सीट नंबर भी दिया होगा. साथ ही बस के रवाना होने और गंतव्य तक पहुंचने का समय भी टिकट पर अंकित होगा.यात्रियों को आरक्षण के लिए मूल किराए के साथ ही 20 रुपये प्रति यात्री शुल्क और 18 फीसदी जीएसटी का भुगतान करना होगा. इससे फेस्टिवल के दौरान बसों में भीड़ होने पर भी यात्रियों को सीट उपलब्ध कराई जाएगी.

यूपीएसआरटीसी के अधिकारियों के मुताबिक, साधारण बसों में यात्री सीट आरक्षण एक माह पूर्व करवा सकेंगे. इस सेवा के तहत अगर यात्री अपना आरक्षण रद्द करवाता है तो रेलवे के जैसे जमा करवाई गई राशि से कुछ रुपए काटे जाएंगे. 

VIDEO: एक्टिंग के अलावा और भी बहुत कुछ करते हैं 'बाबा निराला', जानें कहां से होती है कमाई

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

10 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

7 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

9 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

10 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

13 hours ago