✕

होम / यूटिलिटी / UP सरकार ने की कार की उम्र तय, कहीं आपकी गाड़ी की भी तो नहीं हो गई Retirement Age!

UP सरकार ने की कार की उम्र तय, कहीं आपकी गाड़ी की भी तो नहीं हो गई Retirement Age!

यूपी में स्‍क्रैप पॉलिसी के लागू होने के बाद जहां आपको पुराने वाहन पर रोड टैक्‍स में छूट मिल पाएगी वहीं दूसरी ओर इससे राज्‍य में नौकरी के भी नए अवसर पैदा होंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

क्‍या आपके पास भी कोई ऐसी कार है जो 15 साल पुरानी है, अगर है तो समझ लीजिए कि उसके Retirement Age आ गई है.  यूपी सरकार ने 15 साल पुरानी गाडि़यों के स्‍क्रैप सेंटर जाने का रास्‍ता साफ कर दिया है. योगी आदित्‍यनाथ सरकार की कैबिनेट ने वाहनों की स्‍क्रैप पॉलिसी को मंजूरी दे दी है. इस पॉलिसी के तहत अब राज्‍य में स्‍क्रैप सेंटर खोले जा सकेंगे जहां 15-20 साल पुराने वाहनों को स्‍क्रैप किया जा सकेगा. सरकार ने कहा है कि 15 साल से पुरानी गाड़ी को स्‍क्रैप कराते हैं तो उनकी पैनल्‍टी पर 50 प्रतिशत तक राहत दी जाएगी और 20 साल से ऊपर के वाहनों को सरकार ने 75 प्रतिशत से ज्‍यादा रिबेट देने के प्रस्‍ताव को मंजूरी दे दी है. इस पॉलिसी के जरिए सरकार का मकसद है राज्‍य में से 15 से 20 साल पुराने वाहनों को हटाया जाए और प्रदूषण में भी कमी लाई जा सके. अगर 


जानिए कितने सरकारी वाहन होंगे स्‍क्रैप 
दरअसल वाहनों की इस स्‍क्रैपिंग पॉलिसी को केन्‍द्र सरकार लेकर आई थी जिसके तहत 15-20 साल से ऊपर के वाहनों को सड़कों से हटाया जा सके. इसके बाद इस पॉलिसी को सभी राज्‍यों को अपने वहां भी पास कराना था. इसी कड़ी में यूपी सरकार ने आज इसे कैबिनेट से अप्रूवल दे दिया है. इसकी जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि इसके बाद अब यूपी में खुद 5000 सरकारी वाहनों को भी स्‍क्रैप किया जा सकेगा. इस पॉलिसी के तहत सभी तरह के वाहनों को स्‍क्रैप किया जा सकेगा. इसमें प्राइवेट, कमर्शियल और सरकारी वाहन शामिल होंगे.


स्‍क्रैप पॉलिसी से क्‍या होगा फायदा 
यूपी की योगी सरकार ने जिस स्‍क्रैप पॉलिसी को आज मंजूरी दी है उससे सबसे बड़ा फायदा यूपी पुलिस को होने जा रहा है. क्‍योंकि यूपी पुलिस के थानों में कई वाहन ऐसे हैं जो पिछले कई सालों से पड़े हुए हैं लेकिन सरकार की किसी पॉलिसी के न होने के कारण उन्‍हें नष्‍ट किए जाने का कोई तरीका नहीं था. यही नहीं यूपी में अभी अनुमान के अनुसार ऐसे वाहन बड़ी संख्‍या में हैं जो अपनी उम्र पूरी कर चुके हैं. इस पॉलिसी के आने के बाद उन सभी को नष्‍ट किया जा सकेगा. 


नए पार्ट्स के दामों में होगी कमी 
जानकार कहते हैं कि जब पूरे देश में स्‍क्रैप सेंटर खुल जाएंगे उसके बाद बड़ी संख्‍या में वाहनों के डिस्‍पोज होने के बाद मेटल के दामों में भी कमी होने की संभावना है. यही नहीं आज मौजूदा समय में हम देख रहे हैं कि जो वाहन अपनी उम्र को पूरी कर चुके हैं वो फिर भी चल रहे हैं. लेकिन एक बार स्‍क्रैप होने के बाद ऑटोमोबाइल सेक्‍टर में भी तेजी आने की उम्‍मीद है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

3 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

38 minutes ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस

2 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

3 hours ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

4 hours ago