✕

होम / यूटिलिटी / UP Budget 2023: आज अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश करेगी यूपी सरकार!

UP Budget 2023: आज अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश करेगी यूपी सरकार!

उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना आज विधानसभा में बजट पेश करेंगे, जो प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा बजट हो सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

उत्तर प्रदेश की विधानसभा में बुधवार को राज्‍य का बजट पेश होने जा रहा है. माना जा रहा है कि इस बार का यूपी का बजट अब तक के सभी रिकॉर्ड को तोड़ सकता है. सरकार के बजट की राशि पहली बार 7 लाख करोड़ रुपये तक जा सकती है. सरकार अपने इस बजट में रोजगार, निवेश और विकास पर फोकस कर सकती है. सरकार को इस बार 10 लाख करोड़ रुपये के लक्ष्‍य के मुकाबले उससे तीन गुना तक निवेश प्राप्‍त हुआ है. 

बजट को लेकर क्‍या बोले संजय निषाद 
यूपी सरकार के मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि हमारी सरकार का बजट समाज के हर तबके के लिए है. यूपी की बेरोजगारी को दूर करने के लिए हमारे बजट में फोकस रहेगा, स्‍वास्‍थ्‍य शिक्षा और सामाजिक विकास को लेकर हमारा इस बजट पर फोकस रहेगा. ये बजट हमारी महिलाओं के लिए है, हमारे आईटी सेक्‍टर के लिए होगा, मैं कहना चाहूंगा कि हमारा जो बजट होगा वो समाज के हर तबके के लिए होगा. उन्होंने कहा कि बजट एक माध्‍यम है, जिससे आप समाज को विकास की धारा से जोड़ते हैं. 

ग्‍लोबल इंवेस्‍टर समिट से उत्साहित है सरकार 
यूपी सरकार द्वारा हाल ही आयोजित किए गए यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) में सरकार को जबर्दस्‍त रिस्‍पॉंस मिला है. इस समिट के लिए सरकार ने 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश को जुटाने का लक्ष्‍य रखा था, जबकि वो लगभग 33 लाख करोड़ रुपये का निवेश प्राप्त करने में सफल रही. बुधवार को, राज्‍य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बजट पेश करेंगे, जीआईएस में मिले निवेश का असर निश्चित रूप से राज्य के बजट पर असर पड़ेगा.

यूपी का बजट बनाएगा रिकॉर्ड 
सूत्रों के मुताबिक वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बजट करीब 7 लाख करोड़ रुपए रहने का अनुमान है. चूंकि अगले साल यूपी को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का सामना भी करना है तो ऐसे में सरकार कृषि सुधारों पर भी जोर दे सकती है. एमएसएमई क्षेत्र को लेकर कई तरह के ऐलान हो सकते हैं. स्वास्थ्य देखभाल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने को लेकर भी अहम ऐलान हो सकते हैं, और नौकरियों का सृजन भी सरकार के कोर विषय में रहेगा. 
यहां यह याद किया जा सकता है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अक्सर यह कहते सुना जाता है कि उनकी सरकार में राज्य की अर्थव्यवस्था तीन गुना से अधिक हो गई है. 2016 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी सरकार ने 2 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था. राज्य के 2027 तक एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने पर ध्यान केंद्रित करने के साथ, यूपी बजट 2023-24 निश्चित रूप से अगले दो सप्ताह तक सत्र के दौरान फोकस में रहेगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

4 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

1 hour ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस

3 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

4 hours ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

5 hours ago