✕

होम / यूटिलिटी / पीएम सूर्य घर योजना के तहत इन दो राज्यों में मिलेगी 1 लाख रुपये से अधिक सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन

पीएम सूर्य घर योजना के तहत इन दो राज्यों में मिलेगी 1 लाख रुपये से अधिक सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन

पीएम सूर्य घर योजना के तहत हरियाणा सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार ने 1 लाख रुपये से अधिक की सब्सिडी देने का ऐलान किया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य आवासीय क्षेत्र में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना है. इस योजना के तहत केंद्र की ओर से 60 हजार रुपये की सब्सिडी दी जा रही है. वहीं, अब हरियाणा और यूपी सरकार ने अपने राज्य की जनता को इसमें अतिरिक्त सब्सिडी देने की घोषणा की है. इसके बाद अब इन दोनों राज्यों में जनता को 1 लाख रुपये से अधिक सब्सिडी मिलेगी. तो चलिए जानते हैं आपको इस योजना का लाभ कैसे मिलेगा?

क्या है सूर्य घर योजना?
पीएम-सूर्य घर योजना के तहत केंद्र सरकार का 1 करोड़ घरों के छत पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य है, जिससे मुफ्त बिजली की सुविधा मुहैया कराई जाएगी. इस योजना के तहत सरकार लाभार्थियों को अलग-अलग कैटेगरी में 60 हजार से लेकर 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी प्रदान कर रही है. इससे लोगों को सालाना 18 हजार रुपये की बचत होगी और सरकार के ग्रीन एनर्जी का सपना जल्द पूरा हो जाएगा. आपको बता दें, अगर आप बाजार से किसी लोकल कंपनी का 2 किलोवाट का सोलर पैनल खरीदते हैं तो आपको 40 हजार और वहीं किसी बड़े ब्रैंड का सोलर पैनल खरीदेंगे तो आपको 1 लाख रुपये तक चुकाने पड़ सकते हैं. 

हरियाणा में इतनी मिलेगी सब्सिडी 
पीएम सूर्य घर योजना पर अब राज्य सरकारें भी अतिरिक्त लाभ दे रही हैं. हरियाणा सरकार की ओर से 2 किलोवाट के सोलर पैनल पर 50 हजार की अधिक सब्सिडी दी जा रही है और केंद्र सरकार की ओर से 60 हजार रुपये की सब्सिडी दी जा रही है, यानी अब हरियाणा की जनता को सीधे 1 लाख 10 हजार रुपये की सब्सिडी मिल जाएगी.

यूपी सरकार ने एक्स हैंडल पर दी सब्सिडी की जानकारी
योगी सरकार के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर पीएम सूर्य योजना के तहत सब्सिडी देने की घोषणा की गई है. पोस्ट में कहा गया है आवासीय उपभोक्ताओं को 2KW, 3KW, 4KW, 5KW के सोलर रूफटॉप प्लांट लगाने में केंद्र और यूपी सरकार की ओर से सब्सिडी भी प्रदान की जा रही है. केंद्र सरकार के तरफ से दी जाने वाली सब्सिडी के अलावा यूपी सरकार द्वारा 30 हजार रुपये का अलग से अनुदान दिया जाएगा. मतलब ये हुआ कि 2KW पर टोटल 90 हजार रुपये की कुल सब्सिडी मिलेगी. वहीं, 3, 4 और 5KW पर केंद्र सरकार के तरफ से 78 हजार की सब्सिडी मिलती है, जिस पर राज्य सरकार 30 हजार की अतिरिक्त सब्सिडी देगी, जिससे कुल सब्सिडी 1 लाख 8 हजार रुपये हो जाएगी.

इसे भी पढ़ें-भारत में लॉन्च हुआ Meta AI, WhatsApp, Facebook और Instagram पर फ्री मिलेगा एक्सेस

ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले पीएम सूर्य योजना के पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करें. 
2. इसके बाद अपना राज्य चुनें और इलेक्ट्रीसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को सेलेक्ट करें.
3. इसके बाद इलेक्ट्रीसिटी कंज्यूमर नंबर, अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालें. इसके बाद पोर्टल में दिए गए डायरेक्शन का पालन करें.
4. कंज्यूमर नंबर और मोबाइल नंबर के साथ लॉगिन करें. फॉर्म के अनुसार रूफटॉप सोलर के लिए आवेदन करें.
5. डिस्कॉम से फिजिबिलिटी अप्रूवल का वेट करें. एक बार जब आपको फिजिबिलिटी अप्रूवल मिल जाए, तो अपने डिस्कॉम में किसी भी रजिस्टर्ड वेंडर से प्लांट लगवाएं.
6. एक बार इंस्टॉलेशन पूरा हो जाने पर, प्लांट की डिटेल डिपॉजिट करें और नेट मीटर के लिए आवेदन करें.
7. नेट मीटर की इंस्टॉलेशन और डिस्कॉम द्वारा इंस्पेक्शन के बाद, वे पोर्टल से कमीशनिंग सर्टिफिकेट तैयार करेंगे.
8. एक बार जब आपको कमीशनिंग रिपोर्ट मिल जाएगी. पोर्टल के माध्यम से बैंक अकाउंट की डिटेल और एक कैंसल चेक डिपॉजिट करें. आपको 30 दिनों के भीतर आपके बैंक अकाउंट में आपकी सब्सिडी प्राप्त हो जाएगी. यह सब्सिडी केंद्र और राज्य सरकार दोनों के तरफ से मिलने वाली कुल सब्सिडी का जोड़ होगा


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

4 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

6 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

7 hours ago