✕

होम / यूटिलिटी / UBER ने ड्राइवर्स को दिया 'सुपर पावर', इस फीचर के बाद वही होगा जैसा वे चाहेंगे

UBER ने ड्राइवर्स को दिया 'सुपर पावर', इस फीचर के बाद वही होगा जैसा वे चाहेंगे

ड्राइवरों को अभी भी पहले की तरह यात्रा अनुरोध प्राप्त होंगे, लेकिन ट्रिप रडार के साथ उनके पास एक और यात्रा चुनने की क्षमता होगी जो उनके लिए बेहतर काम कर सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: उबर अपने ड्राइवरों को एक और फीचर देने जा रही है. इसकी डिमांड कई दिनों से हो रही थी. नए फीचर के अनुसार, उबर के ड्राइवर अब यात्रा स्वीकार करने से पहले ये जान सकेंगे कि राइड कहां की है और इसके लिए उन्हें कितने पैसे मिलने वाले हैं.

ड्राइवर अब डेस्टिनेशन देखकर तय करेंगे
उबर के CEO दारा खोस्रोशाही ने इसके बारे में जानकारी दी है. उन्होंने कहा है कि 'अपफ्रंट फेयर' के साथ कंपनी ने ड्राइवरों को सवारी स्वीकार करने के तरीके को पूरी तरह से फिर से तैयार कर लिया है. शुक्रवार देर रात एक बयान में उन्होंने कहा, "नए फीचर के जरिए ड्राइवर यह तय कर सकेंगे कि यात्रा उनके लायक है या नहीं? इसके अलावा वे ये भी जान सकेंगे कि वे कितना कमाएंगे?"

पहले की तरह ही मिलेंगे रिक्वेस्ट
इसकी डिटेल में जानकारी देते हुए खोस्रोशाही ने बताया, "ड्राइवरों को अभी भी पहले की तरह यात्रा अनुरोध प्राप्त होंगे, लेकिन ट्रिप रडार के साथ उनके पास एक और यात्रा चुनने की क्षमता होगी जो उनके लिए बेहतर काम कर सकती है."

ट्रिप रडार का विस्तार होगा
कंपनी ने कहा कि अगले कुछ महीनों में अपफ्रंट किराए के साथ ट्रिप रडार का विस्तार होगा. उबर के सीईओ ने कहा, "मुझे वाशिंगटन डीसी में सौ से अधिक ड्राइवरों के लिए इन नए फीचर्स की घोषणा करने का मौका मिला." आपको बता दें कि उबर ने एक नए उबर प्रो डेबिट कार्ड और चेकिंग अकाउंट पर मास्टरकार्ड के साथ भी भागीदारी की है जो ड्राइवरों को गैस, फीस और बहुत कुछ बचाने में मदद करेगा.

इस फीचर से ग्राहकों के लिए नुकसान क्या?
कंपनी का यह फीचर ड्राइवर्स के लिए तो काफी फायदेमंद है, लेकिन इससे ग्राहकों को, खासकर भारतीय ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ सकती है. अभी ड्राइवर्स को रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करने से पहले ये पता नहीं चल पाता कि उन्होंने कहां की राइड बुक की है. कस्टमर्स द्वारा कंफर्म करने के बाद कई बार उबर ड्राइवर राइड से मना कर देते हैं. अब ऐसे में नए फीचर के जरिए यदि ड्राइवर्स को लगेगा कि उनके लिए फायदे का सौदा नहीं है तो वे राइड स्वीकार नहीं करेंगे, जिससे ग्राहकों को ज्यादा देर परेशानी उठानी पड़ सकती है.

VIDEO: फिर बढ़े LPG सिलेंडर के दाम, अब देने होंगे इतने रुपये


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

6 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

51 minutes ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

43 minutes ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

3 hours ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

3 hours ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

3 hours ago