✕

होम / बिजनेस / यमुना एक्सप्रेसवे पर अक्टूबर से सफर करना होगा महंगा, जानिए अब कितना बढ़ा टोल टैक्स?

यमुना एक्सप्रेसवे पर अक्टूबर से सफर करना होगा महंगा, जानिए अब कितना बढ़ा टोल टैक्स?

यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी ने हाल में हुई अपनी 82वीं बैठक में एक्सप्रेसवे पर टोल दरों में 4 प्रतिशत की वृद्धि करने का फैसला लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) का इस्तेमाल करते हैं, तो ये खबर आपको झटका दे सकती है. दरअसल, अब यमुना एक्सप्रेसवे वाहनों को रफ्तार भरने के लिए पहले से अधिक पैसे खर्च करने होंगे, क्योंकि यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी ने एक बार फिर से टोल टैक्स में इजाफा करने का फैसला लिया है. टोल टैक्स की नई बढ़ी हुई दरें 1 अक्टूबर से लागू होंगी. बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे को ताज एक्सप्रेसवे के नाम से भी जाना जाता है. नोएडा से आगरा तक का यमुना एक्सप्रेसवे देश का सबसे चर्चित और व्यस्त एक्सप्रेसवे है. तो आइए अब जानते हैं कि टोल टैक्स से गुजरने के लिए अब आपको अपनी जेब कितनी ढीली करनी पड़ेगी? 

हजारों लोगों पर पड़ेगा असर

हाल ही में यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी की 82वीं बैठक में तय किया गया है कि एक्सप्रेसवे पर टोल दरों में 4 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यमुना एक्सप्रेसवे पर रोजाना लगभग 35,000 वाहनों की आवाजाही होती है, जबकि वीकेंड पर यह संख्या 50,000 तक पहुंच जाती है. बता दें कि इस नई वृद्धि के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वालों को और अधिक पैसा खर्च करना होगा. यह वृद्धि यात्रियों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ डाल सकती है, विशेष रूप से उन लोगों के लिए जो रोजाना इस मार्ग का उपयोग करते हैं. हालांकि, टोल दरों में इस वृद्धि का उद्देश्य एक्सप्रेसवे की रखरखाव और सुरक्षा को बनाए रखना है, ताकि यात्री सुविधाजनक और सुरक्षित यात्रा का अनुभव कर सकें. 

इतना महंगा हुआ है सफर

नई वृद्धि के बाद दो पहिया वाहनों के लिए दरें 1.30 रुपये प्रति किलोमीटर से बढ़कर 1.50 रुपये हो जाएंगी. वहीं, जीप और कारों के लिए दरें 2.70 रुपये प्रति किलोमीटर से बढ़कर 2.95 रुपये हो जाएंगी. हल्के व्यावसायिक वाहनों के लिए टोल 4.35 रुपये से 4.70 रुपये प्रति किलोमीटर हो गया है. इसी प्रकार, बसों और ट्रकों के लिए टोल दरें 8.95 रुपये प्रति किलोमीटर से बढ़कर 9.35 रुपये हो जाएंगी. भारी निर्माण वाहनों की दर 12.90 रुपये से 13.35 रुपये प्रति किलोमीटर हो गई है और ओवरसाइज वाहनों के लिए दरें 17.60 रुपये से बढ़ाकर 18.10 रुपये प्रति किलोमीटर कर दी गई हैं.

ग्रेटर नोएडा से अगर तक इतना देना होगा टोल टैक्स

नई दरें लागू होने के बाद, ग्रेटर नोएडा से आगरा तक कार से यात्रा करने पर टोल की राशि 270 रुपये से बढ़कर 295 रुपये हो जाएगी.  बसों के लिए यह राशि 895 रुपये से बढ़कर 935 रुपये हो जाएगी. वहीं, ओवरसाइज वाहनों के लिए यह टोल 1760 रुपये से बढ़कर 1835 रुपये हो जाएगा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

2 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

5 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

7 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

8 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

8 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

4 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

2 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित