✕

होम / यूटिलिटी / रेलवे ने लिया महिला कर्मचारियों के हित में यह बड़ा फैसला, अब न होगी उनको ये परेशानी

रेलवे ने लिया महिला कर्मचारियों के हित में यह बड़ा फैसला, अब न होगी उनको ये परेशानी

रेलवे ने यह फैसला इसलिए किया, क्योंकि महिला लोको पायलट्स ने वॉशरूम न होने पर ट्रेन को चलाने से इंकार कर दिया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः अब ट्रेन के इंजन में भी वॉशरूम की व्यवस्था होगी, ताकि ट्रेन चलाते समय किसी भी लोको पायलट (ट्रेन ड्राइवर) को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो. रेलवे ने यह फैसला इसलिए किया, क्योंकि महिला लोको पायलट्स ने वॉशरूम न होने पर ट्रेन को चलाने से इंकार कर दिया था. इस बारे में 10 हजार से अधिक लोको पायलट्स ने रेल मंत्रालय से ऐसी सुविधा को देने के लिए कहा था. 

मंत्रालय ने कराया था आंतरिक सर्वे

रेल मंत्रालय ने इस बारे में एक आंतरिक सर्वे किया था, जिसमें महिला पायलटों ने खासतौर पर इस परेशानी को बताया था. रेलवे में फिलहाल 1000 से अधिक महिला पायलट नौकरी कर रही हैं. सर्वे में करीब 10,191 पायलटों ने हिस्सा लिया था, जिसमें से महिला लोको पायलट्स की संख्या 382 थी. 

सर्दियों में ज्यादा परेशानी

महिला लोको पायलटों ने कहा कि इंजन में वॉशरूम न होने से उन्हें ड्यूटी निभाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है. खासतौर पर सर्दियों के मौसम में यह परेशानी और बढ़ जाती है. ऐसे में उनको खुले में जाने और ट्रेन के इंजन को छोड़ने पर मजबूर होना पड़ता है. 

मानवधिकार आयोग ने दिया था आदेश

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने 25 अप्रैल 2016 को रेलवे बोर्ड को सभी इंजनों में शौचालय और एयर कंडीशनर स्थापित करने का आदेश दिया था, जिस पर बोर्ड ने सहमति व्यक्त की थी. NHRC को आश्वस्त करने के लिए, भारतीय रेलवे ने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 97 इंजनों में वाटर क्लोसेट्स भी स्थापित किए और अधिकारियों ने कहा कि रेलवे अब इन 97 वाटर क्लोसेट्स में से एक डिजाइन को अंतिम रूप देगा.

महिलाएं देती थी डेस्क जॉब को प्राथमिकता

ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (एआईएलआरएसए) की महिला सदस्यों ने कहा कि महिला लोको पायलट शौचालयों की अनुपस्थिति के कारण अपनी ड्यूटी सर्दियों के मौसम में करने से बचती थी और डेस्क जॉब को प्राथमिकता देती थीं.

एक लोको पायलट ने कहा, “सर्दियों के दौरान समस्याएँ अधिक होती हैं क्योंकि महिला पायलटों के पास वॉशरूम उपलब्ध नहीं होते हैं और जब ट्रेन किसी स्टेशन पर पहुंचती है तो उन्हें कोचों के वॉशरूम में जाने पर मजबूर होना पड़ता है. इस तरह महिला पायलट अत्यधिक सर्दियों के दौरान डेस्क जॉब करना पसंद करती हैं."

VIDEO: चाइनीज फूड से स्वास्थ्य को लेकर के है ये बड़ा खतरा


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

16 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

14 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

16 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

16 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

19 hours ago