✕

होम / यूटिलिटी / दुनिया के 10 शहर, जहां अरबपतियों की है भरमार, लिस्ट में भारतीय शहर भी शामिल

दुनिया के 10 शहर, जहां अरबपतियों की है भरमार, लिस्ट में भारतीय शहर भी शामिल

अमेरिका की पॉपुलर बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स (Forbes) ने एक टॉप 10 शहरों की लिस्ट जारी की है, जिसमें ये बताया गया है कि दुनिया के किस शहर में कितने अरबपति रहते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: क्या आप जानते हैं कि दुनिया के किस शहर में सबसे अधिक अरबपति रहते हैं? क्या टॉप 10 लिस्ट में भारत का भी कोई शहर शामिल है? अमेरिका की पॉपुलर बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स (Forbes) ने एक टॉप 10 शहरों की लिस्ट जारी की है, जिसमें ये बताया गया है कि दुनिया के किस शहर में कितने अरबपति रहते हैं. तो आइए जानते हैं कि इस लिस्ट के हिसाब से अरबपतियों वाले वे 10 शहर कौन से हैं...

10. सियोल (Seoul, South Korea)

फोर्ब्स की इस लिस्ट में 10वें नंबर है दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल (Seoul). सियोल में 38 अरबपति रहते हैं.

9. सैन फ्रांसिस्को (San Francisco, USA)

इस लिस्ट में नौवें नंबर पर है अमेरिकी शहर सैन फ्रांसिस्को. इस अमेरिकी शहर में कुल 44 अरबपति रहते हैं.

8. मुंबई (Mumbai, India)

भारत के लोगों को निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि टॉप 10 लिस्ट में भारतीय शहर का नाम भी शामिल है. फोर्ब्स के अनुसार, आठवें नंबर पर मुंबई है. मुंबई में अभी 51 अरबपति रहते हैं.

7. मास्को (Moscow, Russia)

इस टॉप 10 लिस्ट में सातवें नंबर है रूस की राजधानी मास्को. मास्को में फिलहाल 53 अरबपति रहते हैं.

6. शेन्जेन (Shenzhen, China)

अरबपतियों के मामले में चीन भी पीछे नहीं है. चीनी शहर शेन्जेन इस लिस्ट में छठे नंबर पर है. इस चीनी शहर में कुल 59 अरबपति रहते हैं.

5. शंघाई (Shanghai, China)

इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर भी चीनी शहर ही है. इस शहर का नाम है- शंघाई. शंघाई में 61 अरबपति रहते हैं.

4. लंदन (London, Britain)

चौथे स्थान पर ब्रिटेन की राजधानी लंदन है. लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, इस शहर में 66 अरबपति रहते हैं.

3. हांगकांग (Hong Kong, China)

तीसरे नंबर पर एकबार फिर से चीनी शहर है. हांगकांग अरबपतियों वाले टॉप 10 शहर में तीसरे नंबर पर है. इस शहर में कुल 68 अरबपति रहते हैं.

2. बीजिंग (Bejing, China)

फोर्ब्स की टॉप 10 लिस्ट में चीन का बोलबाला है. दूसरे नंबर पर भी चीनी शहर ही है. चीन की राजधानी बीजिंग में कुल 83 अरबपति रहते हैं.

1. न्यूयॉर्क (New York, USA)

टॉप 10 लिस्ट में अमेरिका के दो शहर हैं. एक शहर सैन फ्रांसिस्को नौवें नंबर है, जहां 44 अरबपति रहते हैं, जबकि लिस्ट में दूसरा शहर है- न्यूयॉर्क. 107 अरबपतियों के साथ न्यूयॉर्क इस लिस्ट में पहले नंबर पर है. यानी दुनिया में सबसे अधिक अरबपति अमेरिका के इसी शहर में रहते हैं.

क्या है फोर्ब्स
फोर्ब्स अमेरिका की पॉपुलर बिजनेस मैगजीन है, जो पूरी दुनिया में मशहूर है. नेटवर्थ के अनुसार यह मैगजीन हर साल दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट जारी करती है. इस लिस्ट को सबसे अधिक विश्वसनीय माना जाता है. इसके अलावा इनके पास हर क्षेत्र की हस्तियों के नेटवर्थ का सबसे विश्वसनीय लेखा-जोखा होता है. इसी के आधार पर यह मैगजीन हर क्षेत्र के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट जारी करती है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बाजार में रिकवरी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 80 अंक चढ़ा; इन्फोसिस-विप्रो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1,045.46 अंक यानी 1.44 फीसदी गिरकर 71,593.24 पर आ गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 371.25 अंक यानी 1.64 फीसदी टूटकर 22,231.80 पर बंद हुआ.

3 hours ago

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

2 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

2 hours ago

पैंटोमैथ: बैंकर, खरीदार और विक्रेता

मुंबई के एक निवेश बैंक के अपने ही समूह के फंड उन सौदों में बार-बार दिखाई देते हैं, जिन्हें वह बाजार में बेचता है. इन सौदों में निवेश करने वाले निवेशकों का प्रदर्शन खराब रहा है.

2 hours ago

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

20 hours ago