✕

होम / यूटिलिटी / सावधान! अगर नहीं किया ये काम, तो 2 गुना Toll Tax भरने के लिए रहें तैयार

सावधान! अगर नहीं किया ये काम, तो 2 गुना Toll Tax भरने के लिए रहें तैयार

नियमों के अनुसार फास्टैग से पेमेंट न होने पर दोगुना टोल देना पड़ता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हाईवे पर फर्राटा भरने वालों को टोल प्लाजा (Toll Plaza) किसी ब्रेकर के समान लगते हैं. क्योंकि यहां वाहनों की स्पीड तो थमती ही है, साथ ही जेब भी ढीली हो जाती है. अब यदि आपने एक बात का ख्याल नहीं रखा, तो जेब और भी ज्यादा ढीली हो सकती है. आपको दोगुना तक टोल टैक्स भरना पड़ सकता है. चलिए जानते हैं ऐसा कैसे और क्यों हो सकता है. आपको मालूम ही होगा कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 31 जनवरी को पेटीएम पेमेंट्स बैंक (PPBL) के खिलाफ कार्रवाई की थी, बस पूरा मामला उसी से जुड़ा हुआ है. 

नई लिस्ट जारी
नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने फास्टैग जारी करने वाले बैंकों की रिवाइज लिस्ट जारी की थी, जिसमें PPBL का नाम नहीं है. इस लिस्ट में अब 39 बैंक और नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनीज (NBFCs) को शामिल किया गया है. इससे पहले NHAI ने फरवरी में 32 बैंकों की लिस्ट जारी की थी. रिवाइज लिस्ट में पेटीएम पेमेंट्स बैंक (PPBL) का नाम इसलिए नहीं है, क्योंकि RBI ने पेटीएम पेमेंट बैंक के खिलाफ रेगुलेटरी नियमों का पालन नहीं करने और कई अन्य अनियमितताओं के चलते कार्रवाई की थी. इसके परिणामस्वरूप PPBL की सभी बैंकिंग गतिविधि 15 मार्च के बाद बंद हो जाएंगी. 

नहीं होगा रिचार्ज
ऐसे में यदि आपके पास पेटीएम का फास्टैग है, तो आप मुश्किल में पड़ जाएंगे. 15 मार्च के बाद आप अपने फास्टैग को रिचार्ज नहीं कर सकेंगे और वो बेकार हो जाएगा. नियमों के अनुसार फास्टैग से पेमेंट न होने पर दोगुना टोल देना पड़ता है. यानी कि अगर आपने दूसरा फास्टैग नहीं लिया और Paytm के फास्टैग के साथ ही टोल प्लाजा पहुंच गए, तो आपको दोगुनी जेब ढीली करनी होगी. इसलिए इस नुकसान से बचने के लिए आज ही दूसरे फास्टैग के लिए आवेदन कर दें.

कोरोना काल में तरक्की 
आप PhonePe सहित NHAI के रिवाइज्ड लिस्ट में शामिल बैंकों से फास्टैग मंगवा सकते हैं. इसके अलावा आप बैंक या फास्टैग डिस्ट्रीब्यूटर के जरिए भी फास्टैग खरीद सकते हैं. Paytm ने कोरोना काल में काफी तरक्की की थी, लेकिन RBI की कार्रवाई ने उसे काफी पीछे पहुंचा दिया है. Paytm का फास्टैग इस्तेमाल करने वालों की संख्या काफी ज्यादा है. ऐसे में इस कार्रवाई से बड़े पैमाने पर लोग प्रभावित हुए हैं. कई यूजर यह मानकर बैठे थे कि Paytm कोई न कोई समाधान निकाल लेगा और उन्हें दूसरा फास्टैग ऑर्डर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया है. लिहाजा, बिना समय गंवाए आपको नया फास्टैग ऑर्डर कर देना चाहिए.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

14 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

13 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

10 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

12 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

13 hours ago