✕

होम / यूटिलिटी / बजट के बाद इस बैंक ने ग्राहकों को दी गुड न्यूज, अब FD पर मिलेगा और ज्यादा ब्याज

बजट के बाद इस बैंक ने ग्राहकों को दी गुड न्यूज, अब FD पर मिलेगा और ज्यादा ब्याज

ग्राहकों को एफडी पर ज्यादा रिटर्न मिलेगा. आइए जानते हैं बैंक ने किन FD पर रेट्स बढ़ाए हैं और ग्राहकों को अब कितना रिटर्न मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. दरअसल, बजट के बाद देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC Bank ने एफडी रेट्स में बढ़ोतरी की है. बैंक ने कुछ निश्चित समय में पूरी होने वाली एफडी पर ब्याज दरों में बदलाव किया है. बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम की फिक्स डिपॉजिट पर 20 बेसिक प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की है. जिसके बाद ग्राहकों को एफडी पर ज्यादा रिटर्न मिलेगा.

ये है लेटेस्ट एफडी रेट्स

बैंक आम लोगों के लिए 7 से 29 दिनों के बीच मैच्योर होने वाले फिक्स डिपॉजिट पर 3% ब्याज दर की पेशकश कर रहा है. 30 से 45 दिनों के बीच पूरी होने वाली एफडी पर 3.50% ब्याज दे रहा है, जबकि 46 दिनों से लेकर छह महीने से कम समय के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर 4.50% ब्याज मिल रहा है.

6 महीने की FD पर कितना मिलेगा रिटर्न

छह महीने से अधिक और नौ महीने से कम समय के लिए मैच्योर होने वाले डिपॉजिट पर बैंक 5.75% ब्याज दर देता है. बैंक नौ महीने से एक दिन के बीच और एक साल से कम समय के लिए मैच्योर होने वाली डिपॉडिट पर 6% ब्याज दर की पेशकश कर रहा है.

एक साल से 15 महीने से कम समय के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर 6.60% ब्याज दर मिलेगी, जबकि 15 महीने से 18 महीने से कम समय के बीच पूरी होने वाली एफडी पर 7.10% का रिटर्न मिलेगा. बैंक 18 महीने से 21 महीने से कम समय में पूरी होने वाली एफडी पर 7.25% ब्याज देता है. एचडीएफसी बैंक 21 महीने से लेकर दो साल और ग्यारह महीने से कम समय के बीच मैच्योर होने वाले डिपॉजिट पर 7% ब्याज दर देता है.

इन फिक्स डिपॉजिट पर बढ़ाई गई दरें

एचडीएफसी बैंक (HDFC) ने अपने 2 साल 11 महीने या 35 महीने वाली एफडी पर 20 बेसिक प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद इस पर ब्याज दर 7.15 फीसदी से बढ़कर 7.35 फीसदी हो गई है. इसके अलावा बैंक ने 4 साल 7 महीने या 55 महीने में पूरी होने वाली एफडी की ब्याज दर में बढ़ोतरी की है, जिसके बाद यह 7.20% से 7.40% हो गई है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

8 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

5 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

7 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

7 hours ago