✕

होम / यूटिलिटी / महिला दिवस पर इस बैंक ने दिया खास तोहफा, लॉन्च किया स्पेशल सेविंग अकाउंट

महिला दिवस पर इस बैंक ने दिया खास तोहफा, लॉन्च किया स्पेशल सेविंग अकाउंट

यह खाता ऑटो स्वीप सुविधा, बंपर ब्याज दर, सस्ते होम और कार लोन, मुफ्त लॉकर, बीमा और लाउंज एक्सेस जैसी प्रीमियम सुविधाओं से लैस है, जो महिलाओं को वित्तीय सशक्तिकरण प्रदान करेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सरकारी बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने महिला दिवस पर महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है. बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने ‘ऑटो स्वीप’ सुविधा से लैस 'बॉब ग्लोबल वूमेन एनआरई और एनआरओ बचत खाता' (BoB Global Women NRE & NRO Savings Account) शुरू करने की घोषणा की है. इससे ग्राहकों को ज्यादा ब्याज पाने के साथ सस्ती दर पर होम लोन (Home Loan) और ऑटो लोन (Auto Loan) पाने में सुविधा मिलेगी.

महिला खाताधारकों को मिलेंगे ये फायदे

BoB महिला खाताधारकों के लिए ऐसा खाता लेकर आने वाला सार्वजनिक क्षेत्र का पहला बैंक है. इस खाते में लोन पर प्रोसेसिंग फीस भी कम लगेगा. बैंक ने अपने प्रमुख एनआरआई (NRE) पेशकशों में से एक बॉब प्रीमियम एनआरई (BoB Premium NRE) और एनआरओ (NRO Savings Account) बचत खाते में सुधार किया है जिससे ग्राहकों को अधिक फायदेमंद बैंकिंग अनुभव प्रदान करने के लिए इसकी सुविधाओं और फायदों को बढ़ाया गया है.

बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) की एग्जक्यूटिव डायरेक्टर बीना वहीद ने कहा, बॉब ग्लोबल वूमेन एनआरई और एनआरओ बचत खाता (BoB Premium NRE & NRO Savings Account) आज की वैश्विक भारतीय महिलाओं की बदलती गतिशीलता को पहचानता है. इसे महिलाओं को प्रीमियम बैंकिंग विशेषाधिकार और सोच-समझकर तैयार की गई सुविधाएं प्रदान करके सशक्त बनाने के लिए डिजाइन किया गया है.

फ्री में मिलेगी ये सुविधाएं

बैंक ने कहा कि संशोधित बॉब प्रीमियम एनआरई और एनआरओ बचत खाता कई सुविधाओं के साथ आता है, जिसमें बढ़ी हुई लेनदेन सीमा के साथ एक अनुकूलित डेबिट कार्ड, कंप्लीमेंट्री घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय लाउंज का उपयोग, फ्री सेफ डिपॉजिट लॉकर और फ्री पर्सनल और हवाई दुर्घटना बीमा कवरेज शामिल है.

• खाता व्यक्तिगत रूप से या अन्य एनआरआई/पीआईओ के साथ संयुक्त रूप से खोला जा सकता है.
• खाते में जमा धनराशि विदेश से ताजा धन प्रेषण के रूप में या फेमा/आरबीआई दिशानिर्देशों के अनुसार अन्य एनआरई/एफसीएनआर (बी) खाते से स्थानांतरण के रूप में होगी.
• जैसा कि समय-समय पर बचत खाते पर लागू होता है. ऑटो स्वीप से बनाए गए FFD पर दर 12 महीने के लिए NRE टर्म डिपॉजिट के लिए लागू ROI के अनुसार होगी. 12 महीने से कम समय तक बने रहने वाले FFD पर कोई ब्याज नहीं दिया जाएगा.
• वरिष्ठ नागरिकों और स्टाफ/पूर्व स्टाफ सदस्यों को कोई अतिरिक्त ब्याज देय नहीं होगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

16 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

1 week ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

1 week ago

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

14-September-2026


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

16 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

10 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

12 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

13 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

13 hours ago