होम / पर्सनल फाइनेंस / Post Office की Schemes में बदलाव, मिलने जा रही है ये नई सुविधा 

Post Office की Schemes में बदलाव, मिलने जा रही है ये नई सुविधा 

अगर आपने सीनियर सीटिजन सेविंग स्‍कीम में निवेश किया है या पोस्‍ट ऑफिस मंथली स्‍कीम में निवेश किया है तो इनमें ये बदलाव होने जा रहे हैं. सरकार ने महिलाओं के लिए नई स्‍कीम की भी घोषणा की है.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

वैसे तो हर साल का बजट कुछ न कुछ नई योजनाएं लेकर आता है लेकिन इस बार के बजट में काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं. इस बार के बजट 2023 ने पोस्‍ट ऑफिस की दो सबसे लोकप्रिय योजनाओं मे कुछ बदलाव किए हैं और अगर आप महिला है और पोस्‍ट ऑफिस में निवेश करने की सोच रही हैं तो आपके लिए भी एक नई योजना की शुरुआत होने जा रही है. 

क्‍या आप वरिष्‍ठ नागरिक हैं
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पोस्‍ट ऑफिस की दो सबसे ज्‍यादा लोकप्रिय योजनाओं में दो योजनाएं शामिल हैं. इनमें वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) और डाकघर मासिक आय योजना (POMIS) शामिल हैं. सरकार ने इन्‍हीं दो योजनाओं में बदलाव किया है. अगर आप भी इन दोनों में से किसी एक भी निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो सरकार ने क्‍या परिवर्तन किए हैं वो हम आपको बताने जा रहे हैं. 
केन्‍द्रीय बजट 2023-24 में,  वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) में एक बड़ा बदलाव ये हुआ है कि इसमें  निवेश कैप को 15 लाख रुपये से बढ़ाकर 30 लाख रुपये कर दिया गया था. सरकार समर्थित वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) की शुरुआत 2004 में वरिष्ठ नागरिकों को उनकी सेवानिवृत्ति के बाद के वर्षों के लिए आय का एक भरोसेमंद और सुरक्षित स्रोत देने के लक्ष्य के साथ की गई थी. इस जनवरी-मार्च तिमाही के लिए SCSS पर दी जाने वाली ब्याज दर 8% है. SCSS की ब्याज दर 5 साल के लिए न्यूनतम 1000 रुपये और 1000 के गुणक के साथ तय की गई है. सबसे ध्यान देने वाली बात ये है कि अगर आप इस योजना में कर बचाने के लिए निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो ये स्‍कीम का ब्‍याज कर मुक्त नहीं है.

डाकघर मासिक आय योजना
बजट 2023 के मुताबिक, पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS) के लिए सिंगल अकाउंट होल्डर की सीमा 4 लाख रुपये से बढ़ाकर 9 लाख रुपये कर दी गई है. संयुक्त होल्डिंग (Joint Account) के लिए सीमा 9 लाख से 15 लाख रुपये कर दी गई है. अगर आप मंथली इनकम स्कीम में निवेश करते हैं तो आपको हर महीने ब्याज का भुगतान मिलता रहेगा. इस कार्यक्रम के लिए ब्याज दर नियमित रूप से सरकार द्वारा तय की जाती है. अभी जनवरी की अवधि के लिए ब्याज दर 7.1% है.

महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र
इस केंद्रीय बजट 2023 में महिला निवेशकों के लिए बचत महिला सम्‍मान सेविंग सर्टिफिकेट एक नई योजना की घोषणा की गई है. यह एक बार की, शॉर्ट टर्म बचत योजना है जो दो साल के लिए उपलब्ध होगी. लेकिन, विभाग ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है और न ही कोई विवरण दिया है. सीतारमण के अनुसार, आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए, एक बार की नई छोटी बचत योजना, महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र, मार्च 2025 तक दो साल की अवधि के लिए उपलब्ध कराया जाएगी. इसके तहत किसी भी लड़की और महिला के नाम पर 2 लाख रुपये दो साल के लिए जमा किए जा सकते हैं. इस पर 7.5 प्रतिशत के बचत की सुविधा दी जाएगी. 

 

करनी पड़ी गार्ड की नौकरी लेकिन आज है 220 करोड़ का मालिक? 


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

6 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

3 hours ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

4 hours ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

3 hours ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

3 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

6 hours ago