✕

होम / यूटिलिटी / 1 फरवरी 2025 से होने जा रहे है ये बड़े बदलाव, सीधा आपकी जेब पर होगा असर

1 फरवरी 2025 से होने जा रहे है ये बड़े बदलाव, सीधा आपकी जेब पर होगा असर

देश का आम बजट 1 फरवरी को पेश होने जा रहा है. बजट के साथ कई अहम बदलाव भी होने जा रहे हैं. इसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

जनवरी का महीना खत्म होने में केवल एक दिन बचा है. ऐसे में फरवरी की पहली तारीख को बहुत से नियमों में बदलाव किए जा सकते हैं. जैसा कि हम जानते हैं कि 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का बजट पेश करेंगी. इसी के साथ नए महीने के साथ कुछ नए बदलाव भी होने जा रहे हैं, जिसका असर सीधे आम आदमी पर दिखाई देगा. इन बदलावों में सिलेंडर की कीमतों से लेकर यूपीआई के नियमों तक 5 बड़े बदलाव शामिल हैं. आइए इनके बारे में जानते हैं…

LPG की कीमतों में बदलाव

जैसा कि हम जानते हैं कि हर महीने की पहली तारीख को LPG की कीमतों को रिवाइज किया जाता है. कंपनियां मार्केट के हिसाब से इनकी कीमतों में बढ़ोतरी या कटौती करती हैं. इसमें कमर्शियल और डॉमेस्टिक दोनों एलपीजी शामिल होती हैं. ऐसे में कीमतों के बढ़ने या घटने का असर सीधा आम आदमी की पॉकेट पर पड़ता है. जानकारी के लिए बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पिछले महीने कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों को कम किया था.

UPI के बदले नियम

सिलेंडर के साथ-साथ UPI को लेकर भी कुछ बदलाव किए जाने हैं. इस बार UPI से जुड़े नियमों में फिर से बदलाव किया जा रहा है. NPCI ने सर्कुलर भी जारी करके बताया है कि वह कुछ यूपीआई ट्रांजेक्शन को ब्लॉक करेगा. इससे जुड़े नए नियम 1 फरवरी से लागू होंगे. इसके अलावा जिन आईडी में स्पेशल कैरेक्टर्स होंगे, उनसे भी ट्रांजैक्शन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

बदलेंगे बैंकिंग के नियम

जानकारी मिली है कि कोटक महिंद्रा बैंक अपने कस्टमर्स के लिए आम सुविधाओं और फीस से जुड़े कुछ बदलाव करने जा रहा है, जो 1 फरवरी से लागू होंगे. इनमें फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन लिमिट और कई दूसरी बैंकिंग सर्विसेज से जुड़ी फीस को लेकर अपडेट शामिल हैं.

ATF के रेट में बदलाव

एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में भी 1 फरवरी से कुछ बदलाव किए जा सकते हैं. हालांकि हर महीने ऑयल मार्केटिंग कंपनियां ATF की कीमतों को अपडेट और रिवाइज करती हैं. ऐसे में जो लोग फ्लाइट से सफर करते हैं, ये उनके लिए जरूरी बदलाव हैं.

बढ़ेगी मारुति कारों की कीमत

अगर आप नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और आपकी विश लिस्ट में मारुति की कार है, तो आपके लिए बुरी खबर है. 1 फरवरी से मारुति अपनी कुछ कारों की कीमत को बढ़ाने वाली है. मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड का कहना है कि बढ़ते इनपुट और ऑपरेशन एक्सपेंस के कारण वो ऐसा कदम उठा रहे हैं. जिन कारों की कीमत बढ़ने वाली है, उस लिस्ट में ऑल्टो K10, एस-प्रेसो, सेलेरियो, वैगन आर, स्विफ्ट, डिजायर, ब्रेज़ा, अर्टिगा, ईको, इग्निस, बलेनो, सियाज, XL6, फ्रोंक्स, इनविक्टो, जिम्नी और ग्रैंड विटारा शामिल हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

2 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

14-September-2026


बड़ी खबरें

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

40 minutes ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

21 minutes ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

4 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

3 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

3 hours ago