✕

होम / यूटिलिटी / 1 सितंबर में बदल जाएंगे ये 9 नियम, जान लें ये डेडलाइन वरना बाद में होंगे परेशान

1 सितंबर में बदल जाएंगे ये 9 नियम, जान लें ये डेडलाइन वरना बाद में होंगे परेशान

सितंबर, 2024 में पैसों से जुड़े कई नियम बदल जाएंगे. ऐसे यह आपकी जेब पर सीधे तौर पर प्रभाव डालेंगे. हम आपको इनके बारे में जानकारी दे रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मौजूदा साल का अगस्त महीना लगभग अपने अंतिम पढ़ाव पर पहुंच गया है और सितंबर महीना जल्द शुरू होने वाला है. सितंबर में आपके पैसों से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने वाला है. सरकार की तरफ किये गए जा रहे इन बदलावों से आपकी सेविंग, निवेश और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल बदल जाएगा. इन बदलावों में आधार अपडेट, स्पेशल एफडी स्कीम और क्रेडिट कार्ड के नियम शामिल हैं. यहां आपको बता रहे हैं इन 9 बदलावों के बारे में जिनकी डेडलाइन आपको याद रखना जरूरी है. जानते हैं इस बारे में.

1. फ्री आधार अपडेट करने की डेडलाइन हो रही खत्म

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने मुफ्त में आधार जारी करने की सुविधा को तीन महीने यानी 14 जून से बढ़ाकर 14 सितंबर, 2024 कर दिया था. ऐसे में अगर आप भी इस मुफ्त सेवा का लाभ उठाना चाहते हैं तो 14 सितंबर, 2024 तक अपने आधार को ऑनलाइन अपडेट कर लें. वरना बाद में आपको इसके लिए फीस देनी होगी. 

2. IDFC बैंक ने बदले अपने क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम

IDFC बैंक भी अगले महीने से अपने क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव करने जा रहा है. इसमें मिनिमम अमाउंट ड्यू (MAD) और पेमेंट ड्यू जैसे नियम भी शामिल हैं. बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, नए रूल्स 1 सितंबर, 2024 से लागू हो जाएंगे.

3. HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड के नियमों में कर रहा बदलाव

एचडीएफसी बैंक ने भी अपने क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव करने का फैसला किया है. बैंक अपने कुछ क्रेडिट कार्ड के रॉयलटी प्रोग्राम में बदलाव करने जा रहा है. नए रूल्स 1 सितंबर, 2024 से लागू हो जाएंगे. इस जुड़ी जानकारी बैंक ने अपने ग्राहकों को ईमेल के जरिए दे दी है.

4. IDBI बैंक की स्पेशल एफडी की खत्म हो रही डेडलाइन

पब्लिक सेक्टर के IDBI बैंक ने 300 दिन, 375 दिन और 444 दिन की स्पेशल एफडी स्कीम लॉन्च की हैं. इन स्कीम्स का नाम उत्सव एफडी स्कीम है. बैंक 300 दिन की एफडी स्कीम पर 7.05 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7.55 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है. वहीं, 375 दिन की एफडी स्कीम पर बैंक सामान्य ग्राहकों को 7.15 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7.65 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है. इन सभी एफडी स्कीम पर पैसे लगाने की डेडलाइन 30 सितंबर, 2024 को खत्म हो रही है.

5. Indian Bank की स्पेशल एफडी स्कीम

इंडियन बैंक भी अपने ग्राहकों के लिए स्पेशल एफडी स्कीम लेकर आया है. इस स्कीम के तहत बैंक सामान्य ग्राहकों को Ind Super 300 Days एफडी स्कीम के तहत सामान्य ग्राहकों को 7.05 फीसदी, सीनियर सिटीजन को 7.55 फीसदी और 7.80 फीसदी सीनियर सिटीजन को ब्याज दर ऑफर कर रहा है. इस स्कीम में निवेश करने की डेडलाइन 30 सितंबर, 2024 को खत्म हो रही है.

6. पंजाब एंड सिंध स्पेशल एफडी स्कीम

पंजाब एंड सिंध बैंक भी 222 दिन और 333 दिन की स्पेशल एफडी स्कीम लेकर आया है. इस स्कीम के तहत बैंक 222 दिन की स्पेशल एफडी स्कीम पर 6.30 फीसदी और 333 दिन की स्पेशल एफडी स्कीम पर 7.15 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है. बैंक की इस स्पेशल एफडी में निवेश करने की डेडलाइन 30 सितंबर, 2024 को खत्म हो रही है.

7. SBI की अमृत कलश स्कीम

एसबीआई अमृत कलश स्कीम में आप 30 सितंबर, 2024 तक पैसे लगा सकते हैं. इस स्कीम के तहत बैंक 400 दिन की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 7.10 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7.60 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है. 

8. Rupay कार्ड रिवॉर्ड प्वाइंट

NPCI के नए नियम के मुताबिक, अब रुपे क्रेडिट कार्ड और यूपीआई ट्रांजैक्शन फीस अब रुपे रिवॉर्ड प्वाइंट से नहीं कटेंगे. यह नए रूल्स 1 सितंबर, 2024 से लागू हो जाएंगे.

9. क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम

रिजर्व बैंक ने सभी सभी कार्ड जारी करने वाले बैंक और अलग-अलग संस्थान को आदेश दिया है कि वह कार्ड नेटवर्क से एक्सक्लूसिव नेटवर्क यूज करने के कॉन्ट्रैक्ट को साइन करने से मना किया है. इससे यूजर्स को अपने कार्ड नेटवर्क को चुनने की आजादी मिलेगी. यह नियम 6 सितंबर 2024 से लागू हो जाएंगे.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago