✕

होम / यूटिलिटी / 1 अगस्त से होने जा रहे ये 4 बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा इसका असर

1 अगस्त से होने जा रहे ये 4 बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा इसका असर

अगस्त में HDFC के क्रेडिट कार्ड के नियम से लेकर LPG गैस सिलेंडर की कीमते तक बदलाने जा रही हैं. ये नियम 1 अगस्त से लागू होंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हर महीने की शुरुआत में सरकार कुछ न कुछ बदलाव करती रहती है. इस बार भी अगस्त से कई ऐसे नियम बदलने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा. आपको बता दें, 1 अगस्त से आपकी घर की रसोई से लेकर आपके बिल पेमेंट के तरीके तक काफी कुछ बदलने वाला है. तो आइए जानते हैं क्या हैं ये बदलाव और इनका आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर?

आईटीआर दाखिल करने पर लगेगा जुर्माना

31 जुलाई को इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने का आखिरी दिन है. 1 अगस्त से आईटीआर फाइल करने पर जुर्माना लगेगा. जिनका सालाना वेतन 5 लाख रुपये से कम है, उन्हें 1 हजार रुपये लेट फीस का भुगतान करना पड़ेगा. वहीं, जिनका वेतन 5 लाख रुपये से अधिक है, उन्हें 5 हजार रुपये लेट फीस देनी होग.

LPG गैस सिलेंडर की कीमत में हो सकता है बदलाव
एलपीजी (LPG) गैस सिलेंडर की कीमतें हर महीने की पहली तारीख को तय होती हैं, जिसका असर हर किसी के खर्च पर पड़ता है. जुलाई में सरकार ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 30 रुपये घटाई थी और संभावना है कि अगस्त में LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में और कमी आएगी.

HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड नियम
HDFC बैंक ने 1 अगस्त से कई बदलाव किए हैं, जिनका सीधा असर उसके क्रेडिट कार्ड धारकों पर पड़ेगा. अगस्त से, PayTM, CRED, MobiKwik और Cheq जैसे थर्ड-पार्टी पेमेंट ऐप के ज़रिए किए जाने वाले सभी रेंटल ट्रांज़ैक्शन पर ट्रांज़ैक्शन अमाउंट पर 1 प्रतिशत शुल्क लगेगा, जो प्रति ट्रांज़ैक्शन 3000 रुपए तक सीमित है. हालांकि, ईंधन के लेनदेन पर 15,000 रुपये प्रति लेनदेन से कम के लेनदेन पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा. इसके अतिरिक्त, बकाया राशि के आधार पर विलंब भुगतान शुल्क प्रक्रिया को 100 से 1,300 रुपए तक संशोधित किया गया है. वहीं बैंक अपने टाटा न्यू इनफिनिटी और टाटा न्यू प्लस क्रेडिट कार्ड में भी बदलाव लागू करेगा. टाटा न्यू इनफिनिटी एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड उपयोगकर्ताओं को टाटा न्यू यूपीआई आईडी का उपयोग करके किए गए पात्र यूपीआई लेनदेन पर 1.5 प्रतिशत न्यूकॉइन मिलेंगे.

गूगल मैप्स ने नियमों में बदलाव
गूगल मैप्स ने भारत में अपने नियमों में बदलाव किया है जो 1 अगस्त से लागू होंगे. कंपनी ने भारत में अपनी सेवाओं के लिए शुल्क में 70 प्रतिशत तक की कमी की है, लेकिन इसका असर आम यूजर्स पर नहीं पड़ेगा, क्योंकि टेक दिग्गज ने उनके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगाया है.

इसे भी पढ़ें-भारतीय सेना के लिए कैपिटल एक्विजिशन प्रपोजल को मंजूरी, ये है सरकार की पूरी योजना


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

8 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

4 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

6 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

7 hours ago