✕

होम / यूटिलिटी / 1 अक्टूबर की सुबह-सुबह बदल गए ये 10 जरूरी नियम, आपकी जेब पर डालेंगे सीधा असर

1 अक्टूबर की सुबह-सुबह बदल गए ये 10 जरूरी नियम, आपकी जेब पर डालेंगे सीधा असर

सितंबर का महीना खत्म हो चुका है और आज से अक्टूबर का आगाज हो गया है. एक अक्टूबर से आम आदमी की जेब और जिंदगी से जुड़े कई नियमों में बदलाव हो चुका है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आज से अक्‍टूबर महीने की शुरुआत हो रही है. हर मंथ की तरह इस माह भी कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं. 1 अक्‍टूबर यानी आज से देशभर में आधार कार्ड, PPF, सुकन्‍या समृद्धि योजना समेत इनकम टैक्‍स जैसे 10 बड़े नियम बदलने जा रहे हैं. इन बदलावों का असर सीधे आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है. पहली तारीख को पहला झटका एलपीजी सिलेंडर की कीमतों पर लगा है. दरअसल, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने अक्टूबर के पहले दिन 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ा दिए हैं. आइए जानते हैं आज से क्‍या-क्‍या बदल जाएगा?  

1.    कमर्शियल LPG सिलिंडर महंगा हुआ- OMCs ने 19 किलोग्राम कमर्शियल LPG सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. कीमतों में ₹48.50 की बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है. बढ़ी हुई दरें आज से लागू हो चुकी हैं. देश की राजधानी दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलिंडर के दाम 1691.50 रुपये से बढ़कर अब 1740 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है. मुंबई में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलिंडर 1692.50 रुपये का मिलेगा, सितंबर में भी इसके दाम 1605 रुपये से बढ़ाकर 1,644 रुपये कर दिए गए थे. 

2.    ATF कीमतों में कटौती- आज से ATF की कीमतें भी घट गईं हैं. दाम में ₹5,883/किलो लीटर की कमी की गई है. नई दर आज से लागू हो गई है. इससे पहले पिछले महीने भी ATF कीमतों में 4,495.48/ किलो लीटर की कटौती की गई थी.

3.    HDFC Bank क्रेडिट कार्ड के बदले नियम- HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड के नियम में बदलाव आज से हो रहा है. एचडीएफसी बैंक के कुछ क्रेडिट कार्ड्स के लिए लायल्‍टी प्रोग्राम को बदला गया है. इसके मुताबिक एचडीएफसी बैंक ने स्मार्टबाय प्लेटफॉर्म पर ऐप्‍पल प्रोडक्‍ट के ल‍िए र‍िवार्ड प्‍वाइंट के रिडम्पशन को एक प्रोडक्‍ट हर कैलेंडर तिमाही तक सीमित कर दिया गया है. 

4.    सुकन्या समृद्धि योजना - सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Account) की योजना से जुड़ा एक बड़ा नियम बदल गया है और ये बदलाव भी 1 अक्टूबर 2024 से लागू हो चुका है. इसके तहत पहली तारीख से बेटियों के सिर्फ कानूनी अभिभावक ही ये अकाउंट संचालित कर सकते हैं. नए नियम के मुताबिक, अगर किसी बेटी का SSY Account ऐसे व्यक्ति के द्वारा खोला गया है, जो कि उसका कानूनी अभिभावक नहीं है, तो फिर उसे ये खाता अब नेचुरल पैरेंट्स Legal Guardian को ट्रांसफर करना होगा. अगर ऐसा नहीं किया तो अकाउंट बंद हो सकता है.  

5.    PPF खाते से जुड़ा नियम- स्मॉल सेविंग स्कीम (Small Saving Schemes) के तहत PPF योजना में तीन बड़े बदलाव होने वाले हैं. यह बदलाव आज से लागू होंगे. 21 अगस्त 2024 को केंद्रीय वित्त मंत्रालय के तहत आर्थिक मामलों के विभाग ने नए नियमों के बारे में गाइडलाइन जारी की गई थी, जिसके तहत PPF के तीन नए नियमों को लागू किया जाएगा. इसके तहत एक से अधिक अकाउंट रखने पर दो अकाउंट पहले अकाउंट में मर्ज करने होंगे. दो और बदलाव नाबालिग अकाउंट और NRI अकाउंट से जुड़ा हुआ है.

6.    शेयर बायबैक- 1 अक्टूबर से शेयर बायबैक के टैक्‍सेशन के संबंध में एक नया नियम लागू हो रहा है. अब शेयरधारक बायबैक इनकम पर टैक्‍स का भुगतान करने के लिए जिम्मेदार होंगे, जो डिविडेंड के टैक्‍सेशन पर लागू होगा. यह बदलाव कंपनियों से टैक्‍स का बोझ शेयर होल्‍डर्स पर ट्रांसफर करेगा.

7.    आधार कार्ड से जुड़े नियम में बदलाव- केंद्र ने आधार कार्ड की जगह आधार एनरोलमेंट ID देने के नियम को खत्म करने का फैसला किया था. ये फैसला 1 अक्टूबर से लागू हो रहा है. अब किसी व्यक्ति को PAN अलॉटमेंट डॉक्यूमेंट्स और इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते समय अपनी आधार एनरॉलमेंट ID देने की जरूरत नहीं होगी.

8.    TDS की दरों में बदलाव- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2024 में इनकम टैक्स से जुड़े कुछ बदलावों का ऐलान किया था. ये बदलाव 1 अक्टूबर से लागू हो रहे हैं. TDS से जुड़ा एक बड़ा बदलाव भी आज से लागू होने जा रहा है. कई केंद्रीय और राज्य सरकार के बॉन्ड्स पर 10% TDS लागू होगा. इसके अलावा लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी, हाउस रेंट पेमेंट आदि से जुड़ी TDS पेमेंट में भी बदलाव हो रहा है.

9.    क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम- पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने बचत खातों के लिए लागू कुछ क्रेडिट-संबंधी सर्विस कॉस्ट में बदलाव की घोषणा की है. संशोधन में न्यूनतम औसत शेष राशि बनाए रखना, डिमांड ड्राफ्ट जारी करना, डीडी की कॉपी बनाना, चेक (ईसीएस समेत), वापसी लागत और लॉकर रेंट चार्ज शामिल हैं. नए शुल्क 1 अक्टूबर, 2024 से लागू होंगे.

10.     F&O ट्रेडिंग से जुड़ा नियम- 1 अक्टूबर से फ्यूचर एंड ऑप्शन (F&O) पर लागू होने वाला सिक्योरिटी ट्रांजेक्शन रेट (STT) बढ़ने वाला है. ऑप्शंस की सेल पर STT प्रीमियम के 0.0625% से बढ़कर 0.1% हो जाएगा. फ्यूचर सेल करने पर STT ट्रेड प्राइस के 0.0125% से बढ़कर 0.02% हो जाएगा.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago