✕

होम / यूटिलिटी / दीपावली पर DELHI-NCR में रहेगा पटाखों पर बैन, पटाखे जलाए तो इतने महीने की हो सकती है सजा

दीपावली पर DELHI-NCR में रहेगा पटाखों पर बैन, पटाखे जलाए तो इतने महीने की हो सकती है सजा

SC के आदेश के बाद दिल्‍ली-एनसीआर में इस पर सभी एजेंसिया सख्‍त निगरानी रख रही हैं.  दिल्‍ली सरकार ने पटाखे जलाने वालों पर 200 रुपये का जुर्माना और 6 महीने की सजा तक निर्धारित कर दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दीपावली पर पिछले कुछ सालों की तरह इस साल भी बैन रहेगा. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्‍ली-एनसीआर में इस पर सभी एजेंसिया सख्‍त निगरानी रख रही हैं.  दिल्‍ली सरकार ने तो आदेश जारी कर पटाखे जलाने वालों पर 200 रुपये का जुर्माना और 6 महीने की सजा तक निर्धारित कर दी है. ऐसे में अगर किसी ने भी पटाखे जलाए तो उसकी दीपावली खराब होनी तय है.


दिल्‍ली सरकार के आदेश में क्‍या कहा गया है
दिल्‍ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करके जानकारी दी कि इस साल अगर किसी ने भी बैन के बीच पटाखे जलाए तो उस पर गंभीर कार्रवाई की जाएगी. सरकार की ओर से कहा गया है कि पटाखे जलाने वालों पर200 रुपये का जुर्माना या 6 महीने तक की जेल की जा सकती है. सरकार की ओर से इस बार पटाखे जलाने वालों को रोकने के लिए 100 इंफोर्समेंट की टीमें भी बनाई गई हैं. जो धनतेरस से लेकर दीपावली तक सक्रियता से काम करेंगी. दिल्‍ली पुलिस ने इसके लिए 210 टीमें बनाई हैं, जो पूरी दिल्‍ली में काम करेंगी. इसी तरह से आयकर विभाग ने भी 165 टीमें बनाई हैं और प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने भी 33 टीमें गठित की हैं जो इस पर निगरानी रखेंगी. 


नोएडा में भी रहेगा पूर्ण प्रतिबंध 
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्‍ली-एनसीआर के लिए जो पटाखों पर बैन लगाया है उसमें दूसरा सबसे बड़ा और महत्‍वपूर्ण जिला गौतमबुद्ध नगर है. यहां भी पटाखों के जलाने पर पूर्णतया बैन रहेगा. सिटी मजिस्‍ट्रेट नोएडा धर्मेन्‍द्र कुमार ने बताया कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा में भी पटाखों पर पूरी तरह से बैन रहेगा. उन्‍होंने कहा कि पुलिस बड़ी सक्रियता से पटाखे जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है.


फरीदाबाद- गुड़गांव में जलाए जा सकेंगे ग्रीन पटाखे 
फरीदाबाद और पूरे हरियाणा में पटाखों पर तो बैन लगाया गया है लेकिन ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दी गई है. जिला प्रशासन फरीदाबाद की ओर से जारी आदेश के अनुसार 31 सितंबर से लेकर 1 जनवरी 2023 तक पटाखों पर पूरी तरह से बैन रहेगा. लेकिन प्रशासन  आदेश में साफ तौर पर कहा है कि ये बैन ग्रीन पटाखों को छोड़कर जारी रहेगा.  सरकार ने ग्रीन क्रैकर को अनुमति दे दी है.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

12 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

10 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

12 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

12 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

15 hours ago