✕

होम / यूटिलिटी / थोक महंगाई दर में हुई बड़ी कमी. सब्जियों में महंगाई दर हुई नेगेटिव 

थोक महंगाई दर में हुई बड़ी कमी. सब्जियों में महंगाई दर हुई नेगेटिव 

जबकि धान की महंगाई दर पर नजर डालें तो जून में यह 2.35% थी, जुलाई में 3.5% हो गई, अगस्त में 4%, सितंबर में 5.5%, अक्टूबर में 6.34% और अब नवंबर में यह मामूली कम होकर 6.45% तक आ गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

देश की महंगाई दर के नियंत्रण में आने के बाद अब थोक महंगाई दर में भी कमी देखने को मिली है. सरकार के द्वारा जारी किए गए आंकड़े बताते हैं कि नवंबर में अब तक की सबसे कम महंगाई दर दर्ज की गई है. नवंबर में थोक महंगाई दर 5.85% रही है जो कि पिछले 21 महीनों में सबसे कम है. थोक महंगाई दर में कमी का सिलसिला अक्टूबर से ही शुरू हो गया था, जो कि नवंबर में भी लगातार जारी है. सितंबर में देश की थोक महंगाई दर 10.70% थी जो कि अक्टूबर में 8.39% तक पहुंच गई थी. जबकि नवंबर में थोक महंगाई दर 5.85% रिकॉर्ड हुई है. यह भी देश में फरवरी 2021 के बाद पहली बार देखने को मिल रहा है जब थोक महंगाई दर उपभोक्ता महंगाई दर से भी कम रिकॉर्ड हुई है.


क्या कहते हैं सरकार के आंकड़े

सरकार के आंकड़े बताते हैं कि सभी तरह की कमोडिटीज में सितंबर में महंगाई दर 10.55% थी, जबकि अक्टूबर में यह 8.39% तक आ गई और अब नवंबर में यह 5.85% रिकॉर्ड हुई है. अगर कुछ अलग-अलग सेक्टरों की बात करें तो फ्यूल और पावर जैसे सेक्टर में सितंबर में महंगाई दर 33.6% थी, तो वहीं अक्टूबर में यह कम होकर 23.17% तक आ गई. इसके बाद अब नवंबर में यह महंगाई दर 17.35% तक आ गई है. इसी तरह से मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्ट पर अगर महंगाई दर को देखें तो सितंबर में यह 6.8%, अक्टूबर में 4.42% जबकि नवंबर में यह महंगाई दर 3.59% तक आ चुकी है.


खाने-पीने के दामों में कितनी हुई कमी
थोक महंगाई दर को अगर खाने-पीने के सामानों में देखा जाए तो उसमें कहीं इस महंगाई दर में बढ़ोतरी नजर आती है तो कहीं कमी नजर आती है. मसलन अनाज की बात की जाए तो जून में अनाज के क्षेत्र में महंगाई दर 7.99% थी जो जुलाई में बढ़कर 9.76% तक पहुंच गई. इसी तरह से अगस्त में यह 11.77% हुई सितंबर में 11.91% अक्टूबर में 12.3% जबकि नवंबर में यह बढ़कर 12.5% तक पहुंच गई है. जबकि सब्जियों की बात की जाए तो वहां थोक महंगाई दर काफी कम हो गई है. जून में सब्जियों के क्षेत्र में थोक महंगाई दर 57.17% थी जबकि जुलाई में 18.46% अगस्त में 22% सितंबर में 39% अक्टूबर में 17% और नवंबर में यह -20.08% आ गई है. इसका असर सब्जियों के दामों पर भी देखने को मिल रहा है. जबकि धान की महंगाई दर पर नजर डालें तो जून में में यह 2.35% थी, जुलाई में बढ़कर 3.5% हो गई अगस्त में फिर बढ़ी तो 4 दशमलव 33% सितंबर में बढ़कर 5.5% अक्टूबर में 6.34% और अब नवंबर में यह मामूली कम होकर 6.45% तक आ गई है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

7 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

2 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

1 hour ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

2 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

5 hours ago