✕

होम / यूटिलिटी / फिर मुंबई में जानवर से टकराई वंदे भारत, तीसरी बार हुआ हादसा

फिर मुंबई में जानवर से टकराई वंदे भारत, तीसरी बार हुआ हादसा

मुंबई सेंट्रल के अतुल के पास सुबह आठ बजकर पंद्रह मिनट पर ट्रेन एक भैंस से टकरा गई. जिससे ट्रेन का नोज हेड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना के कारण दूसरे किसी हिस्से में कोई परेशानी नहीं हुई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

वंदे भारत के साथ हो रहे हादसों का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. आज एक बार फिर मुंबई में वंदे भारत एक जानवर से टकरा गई.जिससे उसका नोज हेड बुरी तरह से क्षति ग्रस्त हो गया. ट्रेन में कोई बड़ा नुकसान नही हुआ है, जिसके बाद ट्रेन को गांधी नगर के लिए रवाना कर दिया गया है.

आज कैसे हुई ये दुर्घटना

आज सुबह मुंबई से गांधीनगर के लिए ट्रेन रवाना हुई थी. मुंबई सेंट्रल के अतुल के पास सुबह आठ बजकर पंद्रह मिनट पर ट्रेन एक भैंस से टकरा गई. जिससे ट्रेन का नोज हेड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. रेलवे की ओर से जानकारी दी गई है की इस दुर्घटना के कारण ट्रेन के दूसरे किसी हिस्से में कोई परेशानी नहीं हुई. रेलवे ने ट्रेन को गांधी नगर के लिए रवाना कर दिया है.

वंदे भारत के साथ हुई ये चौथी दुर्घटना

इससे पहले भी तीन बार ये ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी है. इससे पहले 6 अक्टूबर को भी ट्रेन गांधी नगर की ओर जाते हुए भैंसो के एक झुंड से टकरा गई थी. उसके बाद ठीक अगले दिन भी ये ट्रेन गांधी नगर की ओर जाते हुए जानवरो के एक झुंड से टकरा गई थी.

पीएम मोदी ने किया था इस ट्रेन का उद्घाटन

पीएम मोदी ने 30 सितंबर को इस ट्रेन को गांधीनगर से हरी झंडी दिखाई थी. ये ट्रेन मुंबई से गांधीनगर तक का सफर तय करती है. इस ट्रेन की खूबियों के बारे में बताते हुए ये ट्रेन 100 गुना से कम आवाज करती है. पीएम मोदी ने कहा था कि जो लोग प्लेन में बैठे है वो इस बात को अनुभव करेंगे.

तीसरी वंदे भारत ये वाली ट्रेन

यह देश में तीसरी वंदे भारत ट्रेन है. इससे पहले नई दिल्ली और वाराणसी तथा नई दिल्ली और माता वैष्णो देवी कटरा के बीच वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं. यह ट्रेन गांधीनगर से अहमदाबाद होते हुए मुंबई तक जाती है, फिर वापस इसी रूट से होकर गांधीनगर वापस आती है. ये ट्रेन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं. इनमें जीपीएस आधारित सूचना सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, वैक्यूम आधारित बायो टॉयलेट, ऑटोमैटिक स्लाइडिंग डोर और हर कोच में चार आपातकालीन पुश बटन हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

11 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

8 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

10 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

11 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

14 hours ago