✕

होम / यूटिलिटी / मेट्रो कॉर्ड साथ रखने की टेंशन खत्म, DMRC का ऐप बन गया स्मार्ट कार्ड, जानें कैसे करें यूज

मेट्रो कॉर्ड साथ रखने की टेंशन खत्म, DMRC का ऐप बन गया स्मार्ट कार्ड, जानें कैसे करें यूज

दिल्ली मेट्रो ने मल्टीपल जर्नी क्यूआर टिकट (MJQRT) की सुविधा शुरू की है, जिससे यात्री अपने मोबाइल फोन को स्मार्ट कार्ड की तरह उपयोग कर सकेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

साल 2002 में शुरू हुई दिल्ली मेट्रो अब दिल्ली के कोने-कोने बल्कि दिल्ली-एनसीआर तक के कोने कोने को कवर कर रही है. दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने के लिए टिकटिंग सिस्टम भी काफी चेंज हो गया है. पहले जहां टोकन का इस्तेमाल हुआ करता था. तो वहीं अब QR कोड टिकट ने जगह ले ली है. पर मेट्रो स्मार्ट कार्ड पहले की तरह अभी भी काम करते हैं. लेकिन अब मेट्रो स्मार्ट कार्ड के जैसा ही मल्टीपल जर्नी QR टिकट जारी कर दिया है. किस तरह कर पाएंगे इसका इस्तेमाल. चलिए आपको बताते हैं.

कैसे इस्तेमाल होगा मल्टीपल जर्नी QR टिकट?

दिल्ली मेट्रो से फिलहाल जो लोग सफर करते हैं. अगर उनके पास मेट्रो का स्मार्ट कार्ड नहीं होता, तो वह QR टिकट लेते हैं. QR टिकट ऑनलाइन बुक की जा सकती है और काउंटर से भी ली जा सकती है. आप जितनी बार भी यात्रा करते हैं. आपको हर बार एक QR टिकट लेनी होती है. लेकिन अब आपको बार-बार QR टिकट लेने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा. क्योंकि  दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन यानी डीएमआरसी ने मल्टीप्ल जर्नी QR टिकट लॉन्च कर दी है. 

दिल्ली सारथी यानी Momentum 2.0 एप के जरिए QR कोड खरीद कर उसी का लगातार इस्तेमाल कर पाएंगे. यानी आप स्मार्ट कार्ड की तरह ही उस QR कोड को उसे रिचार्ज कर पाएंगे. बता दें दिल्ली मेट्रो में यह सुविधा 12 सितंबर से लागू हो चुकी है. इससे अब दिल्ली मेट्रो में सफर करना और भी आसान हो गया है.

किस तरह खरीदें QR कोड?

दिल्ली मेट्रो का मल्टीप्ल जर्नी QR टिकट खरीदने के लिए आपको दिल्ली सारथी (Momentum 2.0) ऐप पर लॉगिन करके मल्टीप्ल जर्नी क्यूआर टिकट के ऑप्शन पर जाना होगा. इसके बाद आपको 150 रुपये चुकाकर QR कोड खरीदना होगा. क्यूआर कोड की कीमत के पैसे आप ट्रैवल के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. बता दें इस क्यूआर कोड में आप मिनिमम ₹50 तो वही मैक्सिमम ₹3000 तक का रिचार्ज कर सकते हैं. रिचार्ज यूपीआई, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड किसी से भी किया जा सकता है. अपने फोन पर QR कोड को आप स्कैन करके आसानी से सफर कर सकते हैं.

इन बातों का रखना होगा ध्यान

मल्टीपल जर्नी क्यूआर टिकट खरीदने के लिए यात्री यूपीआई, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड जैसे डिजिटल पेमेंट गेटवे का उपयोग कर सकते हैं. स्मार्ट कार्ड के विपरीत, मोबाइल खो जाने पर भी वॉलेट में शेष राशि सुरक्षित रहती है और यात्री किसी अन्य डिवाइस से लॉग इन करके MJQRT का इस्तेमाल कर सकते हैं. यात्री ऐप के माध्यम से अपनी यात्रा का रिकॉर्ड देख सकते हैं और वहीं से क्यूआर कोड को रिचार्ज भी कर सकते हैं. MJQRT यूजर्स को पीक आवर्स (सुबह 8 से दोपहर 12 और शाम 5 से रात 9 बजे) में 10% और ऑफ-पीक आवर्स में 20% की छूट मिलेगी.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago