✕

होम / यूटिलिटी / बर्तनों की क्वालिटी होगी बेहतर, BIS ने Stainless Steel बर्तनों में ISI मार्क किया अनिवार्य

बर्तनों की क्वालिटी होगी बेहतर, BIS ने Stainless Steel बर्तनों में ISI मार्क किया अनिवार्य

खराब क्वालिटी के स्टेनलेस स्टील के बर्तन कुछ साल बाद ही टूटने या कटने लगते हैं. ऐसे में बर्तनों की क्लालिटी बरकरार रखने के लिए स्टेनलेस स्टील के बर्तनों में ISI मार्क अनिवार्य कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आपके घर पर रखे स्टेनलेस स्टील के बर्तन कटने या टूटने लगे हैं, तो इसका मतलब ये है कि वो खराब क्वालिटी के स्टील से बने हैं. अक्सर हम देखते हैं कि इस्तेमाल के बाद स्टील के बर्तन कुछ महीनों या साल में ही कटने या टूटने लगते हैं, लेकिन अब से जो भी स्टील के बर्तन आप खरीदेंगे, वह न तो कटेंगे ना ही टूटेंगे. दरअसल, सरकार ने स्टेनलेस स्टील के बर्तनों पर आईएसआई (ISI) मार्क अनिवार्य कर दिया है. बता दें, भारतीय मानक संस्थान (ISI) चिह्न भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा विकसित किया गया है, जो उत्पाद की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करता है.

इस महीने लागू हुआ यह फैसला

एक्सपर्ट्स के अनुसार भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने ग्राहकों की सुरक्षा और उत्पाद की गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से यह फैसला किया है. बीआईएस के इस फैसले को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत काम करने वाले डिपार्टमेंट ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (DPIIT) ने इसे लेकर गजट नोटिफकेशन भी जारी कर दिया है. सरकार का यह फैसला इसी महीने यानी एक सितंबर से लागू कर दिया गया है. 

इसलिए गया ये फैसला
बीआईएस द्वारा स्टील के बर्तनों पर आईएसआई मार्क अनिवार्य करने का उद्देश्य ग्राहकों की सुरक्षा है. साथ ही यह सुनिश्चित करना है कि बाजार में गुणवत्तापूर्ण उत्पाद ही बिके. अब तक घरों में उपयोग होने वाले स्टेनलेस स्टील के बर्तनों, रसोई घर में काम आने वाले यूटेंसिल्स और कुकवेयर के निर्माण के लिए अभी तक कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं था, इसलिए गुणवत्ता विहीन प्रोडक्ट भी मार्केट में खुलेआम बिक रहे थे, लेकिन अब सरकार की तरफ से जो क्वालिटी कंट्रोल आर्डर (QCO) आया है, उसके अनुसार रसोई घर के बर्तनों के लिए ISI मार्क अनिवार्य कर दिया गया. 

इसे भी पढ़ें-AI की मदद से भारत की शिक्षा में आएगी क्रांति, राहुल द्रविड़ ने लॉन्च किया डिजिटल क्लासरूम

स्टेनलेस स्टील और एल्यूमीनियम बर्तनों के लिए दो अलग अलग स्टैंडर्ड

बीआईएस ने रसोईघर के बर्तन एवं अन्य साजो-सामान के लिए हाल ही में स्टैंडर्ड तैयार किया है. इनमें स्टेनलेस स्टील के लिए आईएस 14756:2022 और एल्यूमीनियम के बर्तनों के लिए आईएस 1660:2024 शामिल हैं. अब जो भी इन धातु के बर्तन बनाएंगे, उन्हें सरकार के इन निर्देशाों का पालन करना होगा.
सरकार ने कहा कि इस कदम से ग्राहकों का विश्वास बढ़ेगा. इसके साथ बर्तन निर्माताओं को बेस्ट प्रेक्टिसेज अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा.

बिना ISI मार्क के नहीं होगी बिक्री

सरकार की तरफ से जारी गजट नोटिफिकेशन के अनुसार अब बिना आईएसआई निशान (ISI Mark) के किसी भी तरह के स्टेनलेस स्टील या एल्यूमीनियम के बर्तनों के निर्माण, आयात, बिक्री, वितरण, भंडारण या बिक्री नहीं हो सकती है. यहां तक कि सरकार ने बिना आईएसआई निशान के बर्तनों की प्रदर्शनी पर भी प्रतिबंध लगा दिया है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago