✕

होम / यूटिलिटी / टोल प्‍लाजा पर जाम की समस्या होगी खत्म, NHAI GIS सॉफ्टवेयर की लेगा मदद...

टोल प्‍लाजा पर जाम की समस्या होगी खत्म, NHAI GIS सॉफ्टवेयर की लेगा मदद...

नेशनल हाई-वे पर जीआईएस (GIS)-आधारित सॉफ्टवेयर की मदद से यातायात व्यवस्था को सुगम बनाया जाएगा. इससे लोगों को परेशानी मुक्त टोलिंग अनुभव मिलेगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आपको भी नेशनल हाई-वे से गुजरने के दौरान टोल प्लाजा पर लंबा जाम मिलता है, तो ये खबर आपको राहत देने का काम करेगी. दरअसल, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) अब राष्ट्रीय राजमार्गों पर बिना किसी रुकावट या समस्या के वाहनों की आवाजाही के लिए जीआईएस (GIS)-आधारित सॉफ्टवेयर की मदद से यातायात की निगरानी करेगा. तो आइए जानते हैं ये जीआईएस सॉफ्टवेयर कैसे काम करेगा?

100 टोल प्लाजा पर रखी जाएगी नजर

एनएचएआई राष्ट्रीय राजमार्गों पर बिना किसी रुकावट या समस्या के वाहनों की आवाजाही के लिए जीआईएस (GIS)-आधारित सॉफ्टवेयर की मदद लेगा. इस सॉफ्टवेयर की मदद से लगभग 100 टोल प्लाजा पर नजर रखी जाएगी, जिससे देशभर के टोल प्लाजा पर राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं के लिए परेशानी मुक्त टोलिंग अनुभव सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी और यातायात भी बाधित नहीं होगा.

लगातार मिल रही थी जाम की शिकायत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग हेल्पलाइन नंबर 1033 पर लोगों ने बहुत ज्यादा जाम की शिकायत की थी. इस आधार पर कुछ टोल प्लाजा को चिन्हित किया गया है, जहां जाम खत्म करने के लिए वेब-आधारित सॉफ्टवेयर पर लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी. इस मॉनिटरिंग सेवा को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाते हुए भविष्य में और अधिक टोल प्लाजा तक पहुंचाया जाएगा. बता दें, जीआईएस-आधारित यह सॉफ्टवेयर एनएचएआई प्रमोटेड कंपनी भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड (IHMCL) ने विकसित किया है. 

ऐसे काम करेगा लाइव मॉनिटरिंग और ट्रैकिंग सिस्टम 
1. एनएचएआई के अनुसार लाइव मॉनिटरिंग और ट्रैकिंग सिस्टम टोल प्लाजा पर वाहनों की कतार अधिक होने पर भीड़भाड़ संबंधी अलर्ट और खाली लेन के बारे में जानकारी देगा. 
2. इससे कतार की लंबाई, प्रतीक्षा समय और वाहन की गति का भी पता चलेगा.
3. टोल प्लाजा का नाम और स्थान बताने के अलावा यह सॉफ्टवेयर टोल प्लाजा पर कतार की लंबाई (मीटर में), कुल प्रतीक्षा समय और वाहन की गति की लाइव स्थिति से संबंधित जानकारी प्रदान करेगा. 
4. यह सिस्टम टोल प्लाजा पर वाहनों की भीड़ की स्थिति की जानकारी देने के साथ वाहनों की कतार लगने के बाद कौन सी लेन खाली है, वहां से आपको गुजरने की सलाह देगा.

एनएचएआई ने कमाया इतना टोल शुल्क
यह सॉफ्टवेयर एनएचएआई के अधिकारियों को यातायात कतार और भीड़भाड़ के लिए यातायात की स्थिति का विश्लेषण करने में मदद करेगा, जिससे उन्हें ट्रैफिक की भीड़ और कतार के बारे में घंटेवार, दैनिक, साप्ताहिक और मासिक आधार पर जानकारी मिलेगी. वहीं, इस बीच एनएचएआई ने राष्ट्रीय राजमार्गों से टोल शुल्क के रूप में 54,811.13 करोड़ रुपये की कमाई की है. 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago