✕

होम / यूटिलिटी / अब घर बनाना होगा मुश्किल, मानसून खत्म होते ही बढ़े सीमेंट के दाम, इतना हुआ इजाफा

अब घर बनाना होगा मुश्किल, मानसून खत्म होते ही बढ़े सीमेंट के दाम, इतना हुआ इजाफा

आम चुनाव, गर्मियों की लू और उसके बाद मानसून में हुई भारी बारिश जैसे कारणों ने सीमेंट की मांग पर ब्रेक लगा दिया था लेकिन अब इसमें तेजी आने की उम्मीद है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश में मानसून सीजन खत्म हो रहा है और लगभग सारे क्षेत्रों से मानसूनी बादल विदा ले चुके हैं. इसका सीधा असर अब निर्माण गतिविधियों पर देखा जा रहा है और देश में कंस्ट्रक्शन के काम फिर से तेजी पकड़ रहे हैं. ऐसे में सीमेंट की मांग में भी अच्छी बढ़त देखी जा रही है और इसी के साथ सीमेंट की कीमतों में भी इजाफा हो गया है. 

कितने बढ़े सीमेंट के दाम

सीमेंट के दाम में इस बार 10 रुपये से लेकर 30 रुपये प्रति बैग का इजाफा हुआ है. ये बढ़ोतरी 50 किलोग्राम वाले सीमेंट बैग पर हुई है और इसके साथ ही घर बनाने की लागत में इजाफा होता दिख रहा है. घर बनाने के लिए सीमेंट सबसे बड़े कंपोनेंट में से एक है. सीमेंट के दाम बढ़ने से घर बनाने की लागत में इजाफा होने के हालात हर साल देखे जाते हैं.

देश के 3 राज्यों में सीमेंट महंगा

हिमाचल प्रदेश में पहले ही सीमेंट के दाम में बढ़ोतरी देखी जा चुकी है. इसके अलावा देश के 3 बड़े राज्यों में सीमेंट के बढ़े हुए दाम लागू हो चुके हैं. इस साल देश में लोकसभा चुनाव हुए और आचार संहिता लागू रहने की वजह से देश में निर्माण गतिविधयां कुछ महीनों के लिए बंद रही हैं. जिसके चलते देश में निर्माण गतिविधियां तेजी से नहीं हो पाईं और सीमेंट की मांग में कमी देखी गई. इसका असर सीमेंट के रेट पर आया और साल की पहली छमाही में सीमेंट के दाम में बढ़ोतरी का झटका आम जनता को नहीं लगा.

सीमेंट इंडस्ट्री में कंसोलिडेशन

कारोबारी साल 2024 में सीमेंट डिमांड ग्रोथ 9% रही थी. लेकिन, पिछले तीन कारोबारी साल में ऊंचे बेस होने की वजह से कारोबारी साल 2025 में यह घटकर 6-7% रहने का अनुमान है. हालांकि, इसके बाद भी अगले कुछ साल में डिमांड ग्रोथ 8% रहने का अनुमान है. इंफ्रा और हाउसिंग सेक्टर में डिमांड बढ़ने की संभावना है. दरअसल, बीते कुछ समय से भारत के सीमेंट इंडस्ट्री में कंसोलिडेशन बढ़ते दिख रहा है. UltraTech Cement, Adani Cement और Dalmia Bharat जैसी बड़ी कंपनियां अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए छोटी कंपनियों का अधिग्रहण कर रही हैं.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago