✕

होम / यूटिलिटी / इस एयरलाइंस की सबसे अनोखी स्कीम, इन यात्रियों को देगी 2 करोड़ रुपये

इस एयरलाइंस की सबसे अनोखी स्कीम, इन यात्रियों को देगी 2 करोड़ रुपये

मिडिल सीट को लेकर लोगों की नीरसता को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया बेस्ड वर्जिन एयरलाइंस ने शानदार ऑफर निकाला है, जिसके अंतर्गत आप लगभग 2 करोड़ रुपये जीत सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ब्रिस्बेन: क्या आप जानते हैं कि प्लेन में किस सीट पर सबसे कम लोग बैठना पसंद करते हैं? यदि नहीं, तो हम आपको बता दें कि प्लेन की मिडिल सीट पर बैठना बहुत कम लोगों को ही पसंद है. लोगों की सबसे पहले च्वॉइश विंडो सीट होती है, उसके बाद साइड सीट. जब सभी रो की ये दोनों सीटें पूरी तरह से भर जाती हैं तो यात्री मजबूरन मिडिल सीट सलेक्ट करते हैं.

2 करोड़ रुपये जीतने का सुनहरा मौका
मिडिल सीट को लेकर लोगों की नीरसता को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया बेस्ड वर्जिन एयरलाइंस ने शानदार ऑफर निकाला है, जिसके अंतर्गत आप लगभग 2 करोड़ रुपये जीत सकते हैं. वर्जिन ऑस्ट्रेलिया ने इसे लेकर एक सर्वे किया था, जिसमें 7500 लोगों ने हिस्सा लिया था. आपको जानकर हैरानी होगी कि सिर्फ 0.6 फीसदी लोगों ने ही मिडिल सीट पर बैठने की इच्छा जताई थी. सर्वे रिजल्ट सामने आने के बाद वर्जिन ऑस्ट्रेलिया ने ये स्कीम निकाली.

क्या है मिडिल सीट लॉटरी स्कीम?
एयरलाइन ने इस लॉटरी वाले ऑफर को लेकर कहा है कि जो लोग मिडिल सीट बुक करेंगे उनके पास लकी ड्रॉ के जरिए 2,30,000 डॉलर जैकपॉट जीतने का मौका होगा. इस स्कीम के लिए सिर्फ वे लोग ही एप्लीकेबल होंगे, जो 23 अप्रैल, 2023 तक या तो खुद से मिडिल सीट का सलेक्शन करेंगे या फिर उन्हें एयरलाइन की तरफ से मिडिल सीट ऑफर किया जाएगा. यह स्कीम खत्म होने के बाद एक जैकपॉट विनर की घोषणा की जाएगी, जिसे ये रकम दी जाएगी.

हर हफ्ते एक विजेता की घोषणा
इसके अलावा हर हफ्ते भी मिडिल सीट लॉटरी स्कीम के अंतर्गत एक लकी विनर की घोषणा की जाएगी. जो यात्री लकी विनर घोषित होगा, उसे ई-मेल के जरिए सूचित किया जाएगा. हर सप्ताह जो लकी विनर घोषित किया जाएगा, वो इनमें से भी कोई एक आकर्षक इनाम जीत सकता है:

- Paltinum Velocity One Million Points
- USA तक की क्रूज यात्रा और रिटर्न इकोनॉमी फ्लाइट टिकट
- केयर्न्स एडवेंचर पैकेज, जिसमें खाने-रहने की व्यवस्था, रिटर्न फ्लाइट टिकट और ग्रेट बैरन रिवर में कई सारे एडवेंचर्स जैसे- बंजी जंपिंग, जाइंट स्विंगिंग, रिवर राफ्टिंग, टबलिंग शामिल होंगे.

इस लकी ड्रॉ के लिए क्या हैं पात्रता
- न्यूनतम उम्र 18 साल होनी चाहिए.
- 23 अप्रैल, 2023 तक यात्रा के लिए वर्जिन ऑस्ट्रेलिया द्वारा ऑपरेटेड फ्लाइट की मिडिल सीट होनी चाहिए.

इस लॉटर स्कीम में कैसे लें हिस्सा
- वर्जिन ऑस्ट्रेलिया का ऐप खोलें.
- उसके बाद मिडिल सीट लॉटरी को टैप कर दें.
- फिर अपनी फ्लाइट का चुनाव करें
- अपनी डिटेल्स सब्मिट करें.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

10 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

8 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

10 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

10 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

13 hours ago